विशाल व्यक्तित्व, विराट कर्तृत्व के धनी थे जैनाचार्य तुलसी : साध्वी डॉ गवेषणाश्री

चेन्नई में 28वॉ महाप्रयाण दिवस विसर्जन दिवस के रूप में मनाया गया
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • 28वॉ महाप्रयाण दिवस विसर्जन दिवस के रूप में मनाया गया

नार्थटाउन, चेन्नई , 23 जून। (स्वरुप चन्द दांती ) अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मण्डल की आयोजना में नार्थटाउन तेरापंथ परिवार के प्रायोजक्य में साध्वी डॉ गवेषणाश्री ठाणा 4 के सान्निध्य में रविवार को जैन संघ भवन, नार्थटाउन में ‘विसर्जन दिवस’ मनाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैनाचार्य अणुव्रत आन्दोलन प्रवर्तक गणाधिपति श्री तुलसी के 28वें महाप्रयाण दिवस, जिसे पूरे देश में विसर्जन दिवस के रूप में मनाया जाता है, उसमें धर्म परिषद् को सम्बोधित करते हुए साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने कहा कि मोमबत्ती स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देनी है, सोना तपकर चमक को प्राप्त होता है, चंदन को घिसने पर खुशबू प्रदान करना है। आचार्य श्री तुलसी का जीवन भी मोमबत्ती, सोना और चंदन के समान था।

pop ronak

आचार्य तुलसी ने समयानुकूल व्यक्ति, संघ, समाज विकास के लिए अणुव्रत, प्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञान, नयामोड़ इत्यादि अनेकों अवदान दिये। आप विशाल व्यक्तित्व, विराट कर्तृत्व के धनी थे। आपने आचार्य पद छोड़, अपने उत्तराधिकारी को आचार्य पद दे, समाज, विश्व को विसर्जन का महान् सूत्र दिया। आपके जीवन को शब्दों में बांधना, गीतों में गूंथना बहुत मुश्किल है।

साध्वी मयंकप्रभा ने कहा- आचार्य श्री तुलसी युगदृष्टा, भविष्यदृष्टा, आत्मदृष्टा पुरुष थे। वे सिर्फ तेरापंथ के आचार्य ही नहीं, एक राष्ट्र संत थे। साध्वी मेरुप्रभा ने ‘सांस सांस में तुळसी का नाम’, साध्वी मैरुप्रभा ने ‘पुण्यतिथि जब आती है’ भाव परिपूर्ण गीतिकाओं की प्रस्तुत दी।

इससे पूर्व नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। चेन्नई महिला मण्डल ने तुलसी अष्टकम से मंगलाचरण किया। नार्थटाउन अध्यक्ष दिलीप गोलेच्छा, सभा उपाध्यक्ष प्रवीण बाबेल, माधावरम ट्रस्ट प्रबंधन्यासी घीसुलाल बोहरा, युवक परिषद् अध्यक्ष संदीप मुथा, जैन विश्व भारती अध्यक्ष अमरचन्द लुंकड़, जैन मंदिर अध्यक्ष मांगीलालजी, महिला मण्डल अध्यक्षा लता पारख, उपासिका विमला गोलच्छा, अणुविभा उपाध्यक्षा माला कातरेला आदि ने अपने प्रभावी विचार एवं प्रस्तुतीयां दी। नार्थटाउन महिलाएं, तुलसी संगीत मण्डल, नार्थ टाउन तेरापंथ परिवार के पुरुषों की सुमधुर गीतिकाओं ने नव रंग भर दिया।

तुलसी गुरु के आयामों की नये रूप में शानदार प्रस्तुति ने जनसैलाब को सराबोर कर दिया। मंच का कुशल संचालन व आभार ज्ञापन नार्थटाउन तेरापंथ परिवार के मंत्री पुखराज पारख ने किया। प्रत्याख्यान, मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *