केन्द्रीय मंत्री की सास नगर पालिका चेयरमैन बनीं

केन्द्रीय मंत्री की सास नगर पालिका चेयरमैन बनीं
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर के पास नरैना के वार्ड-10 से पार्षद, दिसंबर तक रह सकता है कार्यकाल

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर , 6 जुलाई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सास सावित्री देवी को नरैना नगर पालिका की कार्यवाहक चेयरमैन बनाया गया हैं। वे वार्ड-10 से पार्षद हैं। सावित्री देवी नरैना नगर पालिका की दूसरी चेयरमैन बनी हैं। नरैना पहले ग्राम पंचायत थी और इसे नगर पालिका बनाया गया था। नगर पालिका बनने के बाद से ही यहां चेयरमैन को लेकर उठापटक चल रही थी। स्वायत्त शासन विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए।

pop ronak

दरअसल, पूर्व में सरकार ने ग्राम पंचायत से पालिका में क्रमोन्नत पालिकाओं में नवंबर-दिसंबर तक चुनाव करवाया जाना प्रस्तावित किया गया है। भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की सास को कार्यवाहक चेयरमैन बनाकर यहां चल रहे सियासी विवाद को खत्म करने की कोशिश की है।

नरैना ग्राम पंचायत के सरपंच को 45 दिन जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी
नरैना ग्राम पंचायत के सरपंच पीर मोहम्मद गुज को 21 जनवरी 2022 को रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया था। एसीबी ने ग्राम विकास अधिकारी नरैना विश्वनाथ पारीक और सांभर पंचायत समिति के कनिष्ठ तकनीकी सहायक को भी 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पीर मोहम्मद गुज को 45 दिन जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी। हाईकोर्ट के आदेश पर 14 जुलाई को पीर मोहम्मद के निलंबन का आदेश स्थगित किया गया था। इसके बाद सरपंच पद पर फिर से बहाल हो गए थे।

अशोक गहलोत के राज में 27 जून 2022 को नरैना बनी थी नगर पालिका

27 जून 2022 को राज्य सरकार की ओर से नरैना को नगर पालिका बना दिया गया था। राज्य सरकार के आदेशानुसार पीर मोहम्मद गुज नगर पालिका अध्यक्ष बन गए थे। इस बीच 22 नवंबर को कोर्ट स्टे खारिज हो गया था। हालांकि इसके बाद भी गुज तीन महीने तक पद पर काबिज रहे।

तत्कालीन चौमूं विधायक रामलाल शर्मा की ओर से विधानसभा में मामला उठाने पर स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 15 फरवरी 2023 को पीर मोहम्मद गुज को पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद उपाध्यक्ष धन्नालाल जाट को कार्यवाहक चेयरमैन बनाया गया था।

धन्नालाल जाट को चेयरमैन पद पर रहने के दौरान नियम विरूद्ध पट्टा जारी करने की शिकायत होने के बाद स्वायत्त शासन विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से चेयरमैन का पद खाली चल रहा था।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *