अयोध्या में अरबों रुपये का जमीन घोटाला हुआ

अखिलेश यादव का आरोप,बाहरी लोगों को जमीन बेची गई
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • अखिलेश यादव का आरोप,बाहरी लोगों को जमीन बेची गई

लखनऊ , 10 जुलाई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या में अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां पर भू-माफियाओं ने जमीनें खरीदी हैं। उन्होंने मांग की है कि इसकी जांच की जानी चाहिए।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में बाहरी लोगों को जमीन बेचे जाने को लेकर बुधवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वहां अरबों रुपये का भूमि घोटाला हुआ है। उन्होंने इन भूमि सौदों की गहन जांच और समीक्षा की मांग की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यादव ने यह टिप्पणी ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित एक समाचार पर प्रतिक्रिया देते हुए की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा,”जैसे-जैसे अयोध्या की जमीन के सौदों का भंडाफोड़ हो रहा है, उससे ये सच सामने आ रहा है कि भाजपा राज में अयोध्या के बाहर के लोगों ने मुनाफ़ा कमाने के लिए बड़े स्तर पर जमीन की खरीद-फरोख्त की है। भाजपा सरकार द्वारा पिछले 7 सालों से सर्किल रेट न बढ़ाना, स्थानीय लोगों के ख़िलाफ़ एक आर्थिक षड्यंत्र है। इसकी वजह से अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां आस्थावानों ने नहीं बल्कि भू-माफियाओं ने जमीनें ख़रीदी हैं।”

pop ronak

यादव ने कहा,”इन सबसे अयोध्या-फैजाबाद और आसपास के क्षेत्र में रहनेवालों को कोई भी लाभ नहीं मिला। गरीबों और किसानों से औने-पौने दाम पर जमीन लेना, एक तरह से जमीन हड़पना है। हम अयोध्या में तथाकथित विकास के नाम पर हुई ‘धांधली’ और भूमि सौदों की गहन जांच व समीक्षा की मांग करते हैं।”

भाजपा सरकार द्वारा पिछले सात सालों से सर्किल रेट न बढ़ाना, स्थानीय लोगों के खिलाफ एक आर्थिक षड्यंत्र है। इसकी वजह से अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां आस्थावानों ने नहीं बल्कि भू-माफियाओं ने जमीनें खरीदी हैं। मीडिया रिपोर्ट में 52 लाख करोड़ का घोटाला बताया जा रहा है। प्रशासन से जुड़े अनेक अधिकारियों ने जमीन खरीदी व बेचीं भी है। क्या यह बिज़नस मोडल सत्ता को लाभ पहुंचा रहा है ?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *