उदयरामसर में पौधारोपण व पौध वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उदयरामसर में पौधारोपण व पौध वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर\ उदयरामसर ,10 जुलाई। श्री शिव प्रताप बजाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय उदयरामसर के परिसर में आज पौधारोपण व पौथ वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान वन सेवा के बीकानेर डीएफओ संदीप कुमार छलाणी ने विद्यार्थियों को पेड़ों व जंगलों की उपयोगिता बताई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पेड़ों का महत्व प्रतिपादित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयरामसर ग्राम पंचायत के उपसरपंच हेमंत सिंह यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाध्यापक वीर किशन सिंह यादव उपस्थित थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रधानाचार्य रतनलाल छलाणी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए सभी को पौधों को लगाने व उनका पालन पोषण करने का आह्वान किया। अतिथियों ने पौधारोपण किया तथा विद्यार्थियों को पौधों का वितरण कर उन्हें गोद लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम चरण में 175 पौधों का वितरण किया जा रहा है। विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। नो बेग डे प्रभारी अभिषेक राजपुरोहित ने बताया कि आगामी शनिवार को पर्यावरण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न वर्गों में किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

आभार ज्ञापन अध्यापक अनिल यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी सरोज बाला मोदी, वरिष्ठ अध्यापक अविनाश आशिया, सुनैना, डूंगर दान, उत्तमचंद छींपा, प्रियंका चौधरी, वसीम अकरम, श्रद्धा, विकास शर्मा, अभय सिंह, दीपांशु चारण, खुशबू शर्मा, पुष्पा गोदारा अनिला मीणा, शैलजा बिश्नोई, टीना चौधरी, विकास वर्मा, हनुमान नाथ सिद्ध, ज्योतिका ओझा, राजेंद्र प्रजापत व पुष्पा रानी सहित सभी स्टाॅफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *