संवित् शूटिंग संस्थान के डॉ. मनोज बाना ने स्टेट शूटिंग चैंम्पियनशिप में जीते 2 रजत पदक

संवित् शूटिंग संस्थान के डॉ. मनोज बाना ने स्टेट शूटिंग चैंम्पियनशिप में जीते 2 रजत पदक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 14 जुलाई। ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी संवित् श्रीसोमगिरि जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित संवित् शूटिंग संस्थान के जयपुर में 3 से 14 जुलाई तक आयोजित हुई ऑल राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंम्पियनशिप में संस्थान के डॉ. मनोज बाना ने स्टेट शूटिंग चेम्पियनशीप (10 मीटर एयर पिस्टल) में रजत पदक एवं 50 मीटर फ्री-पिस्टल शूटिंग में रजत पदक प्राप्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान के कोच आचार्य श्रीशेलेश तिवारी ने बताया कि डॉ मनोज कुमार बाना ने इससे पहले राष्ट्रीय शूटिंग चेम्पियनशीप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर बीकानेर तथा संस्थान को गौरवान्वित किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर मंदिर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज ने डॉ मनोज बाना को निरंतर एकाग्रचित्त होकर अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।

मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान के अन्य पदाधिकारी ब्रजगोपाल व्यास, हरीशचंद्र शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, भवानीशंकर व्यास, कन्हैयालाल पंवार, हरिओम् पूंज, साकेत शर्मा, सुनील सोनी, रूप सिंह भाटी, बजरंगलाल प्रजापत, धनश्याम स्वामी, राजीव मित्तल, रमेश जोशी, रमेश शर्मा, विजय सिंह राठौड़, रामदयाल राजपुरोहित, नंदकिशोर भाटी, नंदू सिंह शेखावत, आदि ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *