घर में रखे सात लाख नब्बे हजार रुपए व जेवरात चोरी

घर में रखे सात लाख नब्बे हजार रुपए व जेवरात चोरी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • सोने-चांदी के जेवरात भी ले गए चोर, संदूक को तोड़ा

बीकानेर , 16 जुलाई। बीकानेर के पूगल एरिया में एक घर से सात लाख नब्बे हजार रुपए नगद चोरी हो गए। चोर नगद रुपए के साथ ही सोने-चांदी के रुपए भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाजली में रहने वाले 55 साल के मोहनदास स्वामी ने पुलिस को बताया- उसके घर में चोरी हो गई है। मोहनदास के घर में संदूक में करीब सात लाख नब्बे हजार रुपए पड़े थे। चोर ने संदूक को तोड़कर रुपए निकाल लिए। इसके अलावा कुछ जेवरात भी चोर ले गए, जिसमें चांदी के दो कड़े भी ले गए, जिसका वजन करीब आधा किलो है।

pop ronak

बिछुड़ी और नाक का सोने का आभूषण भी चोर लग गए हैं। इसके अलावा सोने की एक अंगूठी भी चोरी हो गई। मोहनलाल ने चोरी के सामान की जो लिस्ट दी है, उससे करीब नौ रुपए के सामान की चोरी का अंदेशा लगाया जा रहा है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(ए ) , 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की है। अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लगा है। सीसीटीवी फुटेज नहीं होने के कारण पुलिस को भी इस मामले में परेशानी हो रही है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *