कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा, काम सुधार लो नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें

कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा, काम सुधार लो नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 18 जुलाई। बीकानेर नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि ने नाराजगी जताई है। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय रहते काम का तरीका नहीं सुधरा तो कार्रवाई शुरू होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कलेक्टर वृष्णि ने नगर निगम कलेक्ट्रेट सभागार में कहा कि लापरवाही और समुचित मॉनिटरिंग नहीं होने के चलते शहर में साफ सफाई, सड़कों पर टूट फूट, नाले और सीवरेज के चाक होने, चैंबर और मैनहाल के ढक्कन खुले होने, बारिश के कारण जल भराव, अवैध निर्माण, अतिक्रमण जैसी समस्याओं से आमजन परेशान है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

निगम अधिकारी संवेदनशीलता के साथ आमजन से जुड़े मुद्दों पर काम करें।‌ संबंधित अधिकारी अपने अपने फील्ड में एक्टिव दिखने चाहिए। लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को स्वयं अपने दायित्वों और कार्यों की जानकारी नहीं होना खेद का विषय है ।

नगर निगम के समस्त कार्यों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के लिए उपायुक्त को निर्देश दिए गए। यदि किसी शाखा के ओआईसी द्वारा जनसुनवाई और सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों में समयबद्ध व सही जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में जिला कलेक्टर ने शहर की साफ सफाई , सड़कों की स्थिति, कचरे का नियमित उठाव, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, चल शौचालय , अग्निशमन, होर्डिंग, रोड स्वीपिंग , अमृत 2.0, हेल्पलाइन व बाढ़ नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से रिपोर्ट मांगी।

जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के तहत शहर में 3000 रोड लाइट्स लगाने के वर्क आर्डर के बावजूद कार्य नहीं होने पर भी नाराजगी जताई और निगम के अधीक्षण अभियंता को इस कार्य का फॉलोअप करते हुए एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करवा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

काम नहीं करे तो नोटिस देवें

जिला कलेक्टर ने कहा कि ऑटो टिपर, सीवरेज लाइन्स में पशुओं के अपशिष्ट पदार्थ डालने वाले लोगों के विरुद्ध निगम नोटिस जारी करते हुए ऐसी डेयरियों को सीज करने की कार्रवाई करें।

नहीं हट रहे अतिक्रमण

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि निगम संबंधित शाखा के माध्यम से अतिक्रमण हटाने, अवैध निर्माण रुकवाने जैसे प्रकरणों में एक सप्ताह में कार्रवाई करते हुए संतोषजनक जवाब भिजवाएं। कचरे का नियमित उठाव हो, जीपीएस के माध्यम से इस पूरी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग हो और इसके बाद ही संबंधित का भुगतान किया जाए।

उन्होंने अमृत 2.0 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि इस कार्य के दौरान बने गड्ढों से आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं । उच्च अधिकारी इन स्थानों की मॉनिटरिंग करें और आसपास के क्षेत्र में चेतावनी संकेतक व बैरिकेडिंग करवाई जाएं। शहर में गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए की गई बजट घोषणा के संबंध में भी जिला कलेक्टर ने शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भिजवाने को कहा।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *