फर्श से अर्श’ की यात्रा करने वाले लोगों को ‘नायक’ बनाने के लिए कार्यक्रम होगा

फर्श से अर्श' की यात्रा करने वाले लोगों को 'नायक' बनाने के लिए कार्यक्रम होगा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 28 जुलाई । अपनी तरह का अनूठा माेटिवेशनल कार्यक्रम सक्सेस टॉक्स 4 अगस्त काे रविंद्र रंगमंच पर हाेगा। जिसमें unनेशनल लेवल के 3 स्पीकर्स- पर्यावरणविद और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्याम सुंदर पालीवाल, बीबीसी न्यूज़ से सीनियर जर्नलिस्ट सारिका सिंह और युवा मोटिवेशनल स्पीकर रोशन नागर अपनी संघर्ष भरी कहानी ऑडियंस के साथ साझा करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

टीम ख़बर अपडेट द्वारा आयाेजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सक्सेस टॉक्स के फाउंडर सुमित शर्मा, आयोजन में सहयोगी के तौर पर आए आर्किटेक्चर के निदेशक भवानीशंकर छींपा, कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा, चंद्रकला ब्रोकिंग के निदेशक सुमति सुराणा के साथ सीनियर पत्रकार हेम शर्मा, आरजे राेहित ने पाेस्टर काे जारी किया।

pop ronak

सुमित शर्मा ने बताया कि बीकानेर में इस तरह का मोटिवेशनल प्रोग्राम पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर युवाओं में ख़ासा उत्साह नज़र आ रहा है। ये कार्यक्रम 2 सेशन में आयोजित किया जाएगा। पहले सेशन में तीनों स्पीकर्स ‘अपनी कहानी, अपनी जुबानी’ सुनाएंगे।

दूसरे सेशन में ऑडियंस इन स्पीकर्स से उनके क्षेत्र से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे। इस कार्यक्रम में बीकानेर की सभी कॉलेज-स्कूल्स के स्टूडेंट्स शिरकत करेंगे। ये कार्यक्रम संघर्षों में तपकर ‘फर्श से अर्श’ की यात्रा करने वाले लोगों को ‘नायक’ बनाकर मंच देता है। इसलिये हम इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। भूपेंद्र मिड्ढा ने बताया कि मुझे सक्सेस टॉक्स की सबसे अच्छी बात यही लगी कि इसमें ऑर्डिनरी लोगों को मंच दिया जाएगा। जिन लोगों ने जीवन में परेशानियां झेलकर एक अच्छा मुकाम हासिल किया हो, ऐसे लोगों को मंच देने वाला ये पहला ही प्लेटफॉर्म होगा।

सुमति सुराणा ने बताया कि बुराई बहुत जल्द फैलती है लेकिन अच्छाई के प्रचार में मेहनत लगती है। हम में से किसी ने कोशिश तो की कि समाज में अच्छाई का प्रचार-प्रसार हो, मोटिवेशन का विस्तार हो। जीत की बात तो हर कोई करता है, चलो इस बार हार की बात हो। मैं हमेशा नया और लीक से हटकर सोचने वालों के साथ खड़ा होना पसंद करता हूं। इसलिये मैं इस कार्यक्रम से जुड़ रहा हूं। इस आयोजन में अन्य सहयोगियों के तौर पर जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *