चोरी और सीनाजोरी बाइक चोर ने डांस की रील बनाकर शेयर की, गिरफ्तार

चोरी और सीनाजोरी बाइक चोर ने डांस की रील बनाकर शेयर की, गिरफ्तार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • मोटरसाइकिल मालिक ने पुलिस को दिया था वीडियो, इंटेलिजेंस की मदद से पकड़ा

बीकानेर \ खाजूवाला, 6 अगस्त। बिजनेसमैन की बाइक चुराने वाले चोर को पुलिस ने सोशल मीडिया जरिए पकड़ा है। आरोपी ने अपने डांस की रील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की थी। रील में चोर बाइक के चारों और डांस करता दिख रहा था। व्यापारी के दोस्त ने यह रील उसे भेजी तो बाइक की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस को यह जानकारी दी गई। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके का है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सोशल मीडिया पर देखी थी रील

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

खाजूवाला थानाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया 30 जुलाई को खाजूवाला के साहू मार्केट से कपड़ा व्यापारी सतनाम की बाइक चोरी हुई थी। घटना दुकान के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई थी।

सतनाम ने 1 अगस्त को चोरी की रिपोर्ट दी थी। इसके बाद सतनाम के एक दोस्त ने 4 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक रील देखी। यह रील उसने सतनाम के साथ शेयर की तो बाइक की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने इंटेलिजेंस की मदद से सोमवार को खुदाबक्श उर्फ अली (24) वर्ष निवासी तावणियां कॉलोनी खाजूवाला को पकड़ा।

खाजूवाला पुलिस ने सोमवार को बाइक चोर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया है।

रील में सॉन्ग पर डांस कर रहा था

आरोपी ने बाइक की नंबर प्लेट और कई पार्ट्स भी बदल दिए थे। पुलिस ने बाइक के चेचिस नंबर से मिलान किया तो यह सतनाम की ही थी। आरोपी चोरी के बाद बाइक को बीकानेर लेकर आ गया था। जूनागढ़ के सामने सूरसागर के पास उसने राजस्थानी सॉन्ग पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की।

वह 29 सेकेंड की इस रील में बाइक के आसपास घूमता है और नगर विकास न्यास बीकानेर के ‘म्हारो प्यारो बीकाणो’ के लोगो के पास जाता है। पुलिस ने इसी आधार पर पहचान की। इसके बाद इंटेलिजेंस के आधार पर चोर को पकड़ा। खाजूवाला पुलिस ने सोमवार को बाइक चोर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *