स्कूल के बच्चों में बांटी नोट बुक्स

स्कूल के बच्चों में बांटी नोट बुक्स
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

राजराजेश्वरी नगर, 14 अगस्त। तेरापंथ युवक परिषद् राजराजेश्वरी नगर ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए कास्यपुरा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल रामनगर मे पढ़ रहे बच्चों को हनुमानमल , संजय कुमार, मनोज कुमार बैद परिवार नोखा,बेंगलुरु के सहयोग से नोट बुक्स का वितरण करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के संगान के साथ किया। परिषद अध्यक्ष विकास छाजेड़ ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के प्राध्यापक से उन्हें जानकारी मिली की उन्हे बच्चों के लिए नोट बुक्स की आवश्यकता है। जिसे हमने प्रायोजक परिवार के सहयोग से उपलब्ध करवाया।

pop ronak

स्कूल प्राध्यापक ने उनकी जरूरत पर उन्हे बुक्स उपलब्ध करवाने के लिए तेयुप आर आर नगर का धन्यवाद किया। इस अवसर पर परिषद् से निवर्तमान अध्यक्ष विकास छाजेड़, कार्यसमिति सदस्य समिक दुगड़ ने अपने समय का विसर्जन कर सेवा कार्य में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *