सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर में शांति स्नात्र पूजा

ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं ने की सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर में शांति स्नात्र पूजा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं ने की

बीकानेर, 24 सितम्बर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ की ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं ने रविवारीय मंदिर पूजा, दर्शन, चैत्य वंदन कार्यक्रमों की कड़ी में नाहटा चौक के भगवान सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर में भक्ति गीतों के साथ शांति स्नात्र पूजा की ।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारिवाल ने बताया कि बच्चों ने उत्साह व भक्ति भाव के साथ जैन विधि के अनुसार पूजा की। ज्ञान वाटिका की प्रेरक सुनीता नाहटा, पवन खजाची व ज्ञान सेठिया के नेतृत्व में की गई शांति स्नात्र पूजा के दौरान अनेक श्राविकाओं ने मंदिर में दर्शन किए। पूजा की प्रभावना के लाभार्थी प्रमोद गुलगुलिया, सूरत की वीणा सेठिया, श्रीमती कनिका बोथरा, धारिवाल परिवार, राजू , पदम् सिंह पारख व सुशील नाहटा थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *