घर में घुसे डकैत,मां-बेटी पर हथौड़े से हमला

जयपुर में घर में घुसे डकैत,मां-बेटी पर हथौड़े से हमला
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बदमाश बोले- हमें पैसा चाहिए, शोर मचाया तो घर पर फायरिंग कर भागे

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर , 24 सितम्बर। नृसिंह विहार कॉलोनी के एक घर में देर रात 3 बजे डकैती के इरादे से छह बदमाश एक घर में घुस गए। बदमाश घर में मौजूद मां-बेटी से बोले- हमें पैसा चाहिए। फिर दोनों को हथौड़ा मारकर घायल कर दिया। परिवार ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से भाग निकले। जाते-जाते बदमाशों ने घर पर फायरिंग कर दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

घटना नृसिंह विहार कॉलोनी की है। सूचना मिलने पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवार की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़िता मिंटू कंवर (41) ने बताया- देर रात दो कार में सवार होकर 6 बदमाश उनके घर पहुंचे। पहले तो वे कार से कॉलोनी में चक्कर लगाते रहे। फिर गेट का शीशा तोड़कर घर में प्रवेश किया। घर में घुसने पर पहले मुझ पर हथौड़े से हमला किया। फिर मेरी बेटी रिया कंवर (21) पर हमला किया। बदमाशों के हमला करने के बाद हमने शोर करना शुरू कर दिया। शोर होने के कारण बदमाश बिना कोई सामान लिए भाग निकले। इस दौरान उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।

मिंटू कंवर ने बताया- घर में घुसे बदमाश एक दूसरे को अरुण, अर्पित और नवीन के नाम से पुकार रहे थे। बदमाशों ने जाते-जाते कार से फायरिंग भी की। इससे हम डर गए और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

मिंटू कंवर ने बताया- बदमाशों को डराने और उन्हें भगाने के लिए कई प्रयास किए। बदमाश बोल रहे थे कि दरवाजा खोलो, नहीं तो हम तोड़ देंगे। हमें पैसा चाहिए। निकल जाएंगे। करीब 10 मिनट तक ये बदमाश घर में रहे। इस दौरान दोनों मां-बेटी काफी डर गईं।

दो कारों में आए थे बदमाश
करधनी थाना के सीआई उदय सिंह यादव ने बताया- पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इनमें दो कार में बदमाश आते दिखाई दे रहे हैं। कार के नंबर लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों घायल सही हैं। उनका उपचार कराया गया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *