भारत पर परमाणु बम से हमला करने की धमकी! कौन है वो शख्स जिसने छेड़ा नया विवाद ?

भारत पर परमाणु बम से हमला करने की धमकी! कौन है वो शख्स जिसने छेड़ा नया विवाद?
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

लन्दन , 22 अगस्त। ब्रिटेन के एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजीब पोस्ट कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। माइल्स रूटलेज नामक इस यूट्यूबर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि जब मैं इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा, तो हर उस विदेशी शक्ति के लिए वॉर्निंग के तौर पर न्यूक्लियर मिसाइल लगा दूंगा जो ब्रिटेन के हितों और मामलों में दखल देगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रूटलेज यहीं नहीं रुके इस पोस्ट पर एक कमेंट में उसने लिखा कि मैं शायद इसे लेकर भारत पर परमाणु हमला कर दूंगा। अपनी इस पोस्ट में उसने एक वीडियो भी अटैच किया था जिसमें कथित तौर पर अमेरिका में छिपे हुए सिलोस से परमाणु मिसाइल निकलती दिख रही हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

क्या-क्या बोला माइल्स रूटलेज ?

अपनी इस पोस्ट में रूटलेज ने यह भी लिखा कि मैं बहुत बड़े मामलों की बात नहीं कर रहा। मैं छोटे से छोटे विवाद पर भी पूरे के पूरे देश को तबाह करने के लिए तैयार हूं। बता दें कि ‘मजाक’ के तौर पर की गई रूटलेज की इस पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। उसकी इस पोस्ट पर उसे डीएम में धमकियां भी मिलने लगीं। ऐसी ही एक धमकी को लेकर उसे लगा कि यह किसी भारतीय ने दी है तो वह भारतीयों के खिलाफ नस्लीय कमेंट करके उनके स्क्रीनशॉट शेयर करने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स उसे रेसिस्ट और भड़काने वाला बता रहे हैं। इसे लेकर रूटलेज ने कहा कि आप मानें या न मानें मुझे भारत बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

पोस्ट पर भड़के भारतीय यूजर्स

माइल्स की इस धमकी पर एक भारतीय यूजर ने लिखा कि तुमको लगता है कि तुम मेरे घर को तबाह करने की धमती दे सकते हो? यह केवल ईंट और मौरंग से नहीं बना है, हमारा देश हमारी विरासत और हमारा भविष्य है। तुम कोशिश करके देख सकते हो और तब पता चल जाएगा कि हम अपने देश को लेकर कितने प्रोटेक्टिव हो सकते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि तुम्हारे पास कोई न्यूक्लियर सिलो नहीं हैं। ब्रिटेन ने कभी लैंड बेस्ड मिसाइल प्रोग्राम डेवलप नहीं किया और तुम्हारी सरकार एयर ड्रॉप्ड हथियारों करो 30 साल पहले डीकमीशन कर चुकी है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *