भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लिया संकल्प

भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लिया संकल्प
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 28 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर रानीबाजर मंडल की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला मंत्री मनीष सोनी की उपस्थित में मंडल पदाधिकारियों, पार्षदों, कार्यकर्ताओ को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं इसके लिए हर मंडल पर एक संयोजक व दो सह संयोजको को नियुक्त किया जा चुका है 1 सितंबर से पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधिवत इस अभियान की शुरवात होगी फिर प्रदेश में 2 सितम्बर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में इस अभियान की शुरुवात की जाएगी सदस्यता ग्रहण करने के लिए दिए गए नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल, नमो ऐप व क्यू आर कोड के माध्यम से सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाएगा।

pop ronak

जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपने मंडल में भाजपा की ताकत को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करना है। यह अभियान सर्वसमावेशी भी होगा जिसमें समाज के हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डॉक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।

शहर जिला मंत्री मनीष सोनी ने कहा बीकानेर जिले को सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाला जिला बनाना है उसके लिए शुरुवात मंडल से होगी मंडल कार्यकर्ताओ को लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनाने होंगे। मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग से सभी का आभार व्यक्त किया। आज की बैठक में मंडल के संयोजक सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *