जिला स्तरीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुयी

जिला स्तरीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुयी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • 14 वर्ष बालिका में याशिका चौधरी तो 19 वर्ष छात्र में मधुर स्वामी ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

 

बीकानेर , 10 सितम्बर। जिला स्तरीय 68 वीं विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता एनडी मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वाधान में गवरा देवी गेस्ट हाउस में आयोजित हों रही है। प्रतियोगिता समिति के सदस्य मोहर सिंह सलावद ने बताया की मंगलवार को हुए मुकाबलों में 14 वर्ष बालिका में रायन इंटरनेशनल स्कूल की याशिका चौधरी ने 7 राउंड में 7 अंक बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बी.के.माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की नेन्सी बोड़ा 6 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रही। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की तोषिका जोशी 6 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रही। सोफिया स्कूल की अनन्या 5.5 अंक बनाकर चौथे स्थान पर और श्री जैन पब्लिक की नेहल जैन ने 5.5 अंक बनाकर पांचवां स्थान हासिल किया।

pop ronak

19 वर्ष बालक ग्रुप में शिक्षा हाई स्कूल के मधुर स्वामी ने पहला,एमएम स्कूल के खुशाल व्यास ने दूसरा,नालन्दा स्कूल के मयंक रंगा व लोकेश उपाध्याय तीसरा और चौथा व श्री जैन पब्लिक स्कूल के पार्थ सारथी ने पांचवा स्थान हासिल किया। इन पांचों खिलाड़ियों ने छ: छ: अंक बनाएं लेकिन टाईब्रेक के आधार पर क्रमश: एक से पांच स्थान पर रहे।

उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (खेलकुद) अनिल बोड़ा ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया व विद्यार्थियों का हौसला अफजाई की। साथ ही कहा की खेलों की खेल की भावना से खेले। संयोजक सुनील हर्ष ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। निर्णायक मंडल में बीडी हर्ष, हर्ष वर्धन हर्ष,महोदव चौधरी,मुकेश जैन,सुरेश जोशी,अदिति तिवाड़ी,डॉ.कृष्णा आचार्य,अर्चना तंवर ,भानु आचार्य,व विशेष सहयोग आनंद व्यास,सुशील बोहरा,मोहर सिंह सलावद,ऋषिराज व्यास, सत्य नारायण करनानी का रहा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *