नारायण सिंह गहलोत की पुण्यतिथि पर थैलेसीमिया सोसाइटी ने किया 121 यूनिट रक्त संग्रह
नारायण सिंह गहलोत की पुण्यतिथि पर थैलेसीमिया सोसाइटी ने किया 121 यूनिट रक्त संग्रह

बीकानेर, 05 अक्टूबर । थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए थैलेसीमिया सोसाइटी बीकानेर द्वारा नारायण सिंह गहलोत की पुण्यतिथि के अवसर पर पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोसाइटी के संस्थापक स्वर्गीय राजेंद्र गहलोत की प्रेरणा से तथा अध्यक्ष डॉ. जी.एस. तंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में संकलित रक्त थैलेसीमिया से पीड़ित मासूम बच्चों के उपचार में काम आएगा।


रक्तदान से बचती है अनमोल जिंदगी


शिविर के दौरान डॉ. एन.एल. महावर एवं डॉ. अरुण भारती ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन माह में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। वहीं डॉ. नरेश गर्ग और अरुण कुमार सोलंकी ने ‘जब दूसरों के रक्त से बचती है अपनों की जान, तभी समझ आता है कितना महान है यह रक्तदान’ का संदेश देते हुए युवाओं व रक्तदान दाताओं का उत्साहवर्धन किया।
121 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
रक्तदाताओं के उत्साह और समाज सेवा के जज्बे के बल पर शिविर में कुल 121 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के गणमान्य सदस्य दाऊ नारायण व्यास, मो. रमजान, मो. रज्जाक, अल्ला बक्स, विजय तुलसियानी, गौरव तनेजा, इमदाद अली, इम्तियाज अली तथा साहिल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सफल आयोजन पर जताया आभार
थैलेसीमिया सोसाइटी के सचिव तरुण सिंह गहलोत ने शिविर के सफल आयोजन पर सभी समर्थकों व रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान ही महादान है और किसी भी अनमोल जीवन को बचाने के लिए हम सभी को आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए।
