श्रीडूंगरगढ़ में फिर सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल

श्रीडूंगरगढ़ में फिर सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • ट्रक और डंपर के बीच आमने-सामने की टक्कर

बीकानेर , 18 सितम्बर। बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर रोड एक्सीडेंट कम नहीं हो रहे है। लगातार तीसरे दिन मंगलवार को इस रोड पर सड़क हादसा हो गया। ट्रक और डंपर के आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर के नौरंगदेसर और रायसर के बीच सड़क हादसा हुआ है। नापासर थाना क्षेत्र में आने वाले इस मार्ग पर देर रात करीब 11 बजे ट्रक और डंपर दोनों स्पीड से जा रहे थे। इस दौरान दोनों आमने-सामने जोरदार टकरा गए। तेज धमाके के साथ दोनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक वाहन के चालक सुमेर सिंह पुत्र सोहन सिंह (56) की मौके पर ही मौत हो गई। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ कि सुमेर सिंह ट्रक में था या फिर डंपर में।

pop ronak

पुलिस ने दोनों वाहनों में घायल दो जनों को नापासर सीएचसी भेजा, जहां से एक को पीबीएम अस्पताल रैफर करने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को रोड से हटाया। बीकानेर-जयपुर रोड पर इससे पहले कल अल सुबह एक कार ने तीन महिलाओं को कुचल दिया था, जिसमें दो की मौत हो गई थी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *