साली से रेप करता रहा जीजा, 6 माह बाद शर्मनाक नतीजा,आरोपी पर FIR

साली से रेप करता रहा जीजा, 6 माह बाद शर्मनाक नतीजा, रुड़की में आरोपी पर FIR
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

रुड़की , 18 सितम्बर। उत्तराखंड के रुड़की से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा ने 6 महीने तक डरा-धमकाकर साली के साथ दरिंदगी की। वहीं नाबालिग की तबियत बिगड़ने के बाद जब उसे डाॅक्टर के पास ले गए तो डाॅक्टरों ने 6 महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मामले के सामने आने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों की शिकायत पर जीजा के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

pop ronak

बता दें कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी तहसील निवासी एक युवती की शादी मंगलौर कस्बे में हुई। युवती की 17 साल की बहन भी है। आरोप है कि पिछले 6 महीने से नाबालिग का जीजा उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। वहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर भी उसे जान से मारने की धमकी देता था। मामले में खुलासा तब हुआ जब नाबालिग की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर आनन-फानन में हाॅस्पिटल पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने नाबालिग की जांच की तो वह छह महीने की गर्भवती निकली।

ऐसे खुली जीजा के करतूतों की पोल

जब डाॅक्टरों ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने नाबालिग से जानकारी ली तो उसने जीजा की दरिंदगी की बातें परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। मामले में कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नाबालिग के जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का मेडिकल भी कराया गया है। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *