फोन पर आई आवाज, हेलो … रोहित गोदारा बोल रहा हूं, 50 लाख दो वरना…

फोन पर आई आवाज, हेलो … रोहित गोदारा बोल रहा हूं, 50 लाख दो वरना…
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • गैंगस्टर रोहित गोदारा उर्फ रावताराम स्वामी की ओर से एक और व्यापारी को धमकाने का मामला सामने आया है।

बीकानेर , 8 अक्टूबर । गैंगस्टर रोहित गोदारा उर्फ रावताराम स्वामी की ओर से एक और व्यापारी को धमकाने का मामला सामने आया है। पीडि़त लूणकरनसर के वार्ड नंबर 40 निवासी अभयराज पुत्र सुमेरमल बाफना ने लूणकरनसर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 30 सितंबर की रात को उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

फोन करने वाले कहा कि वह रोहित गोदारा बोल रहा है। 50 लाख रुपए की व्यवस्था करके 15 अक्टूबर तक सरदारशहर भेज देना। रुपए नहीं दिए, तो परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिवादी ने बताया कि फोन को यूं ही समझ कर कोई गौर नहीं किया।

pop ronak

पांच दिन बाद फिर आया फोन
परिवादी ने बताया कि पांच दिन बाद रविवार की रात को फिर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताया। उसने कहा कि 50 लाख की व्यवस्था हुई या नहीं। इसके बाद से पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। पीडि़त ने पुलिस ने गुहार लगाकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *