जैन संस्कार विधि से ज्ञानशाला के बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव आयोजित

जैन संस्कार विधि से ज्ञानशाला के बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 22 अक्टूबर। अभातेयुप के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर द्वारा ज्ञानशाला के बच्चों का सामुहिक जन्मोत्सव जैन संस्कार विधि द्वारा आयोजित किया गया। जैन संस्कारक देवेन्द्र डागा, भरत गोलछा और विपिन बोथरा ने सारा आयोजन विधि विधान पूर्वक तथा मांगलिक मंत्रोचार एवं आध्यात्मिक भजनों के संगान के साथ सम्पन्न करवाया। तेयुप अध्यक्ष महावीर फलोदिया और सहमंत्री ऋषभ लालाणी सहयोगी के रुप में जुड़े।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन संस्कारकों ने सभी को 1 वर्ष के लिए संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया एवं भावी जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की। जैन संस्कारक विपिन बोथरा ने बताया की आज के सामुहिक जन्मोत्सव में ज्ञानशाला के बच्चों व प्रशिक्षिकाओं की शानदार उपस्थिति रही।

pop ronak

तेयुप मंत्री भरत गोलछा ने सभी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। रजनीश गोलछा और संदीप रांका ने सारी व्यवस्थाओं को संभाला। मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *