इको फ्रेंडली दीवाली पर हुए रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएँ

इको फ्रेंडली दीवाली पर हुए रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएँ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 26 अक्टूबर। त्योहारों का सिरमौर कही जाने वाली ‘दीपावली’ पर्व पर श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से विद्यार्थियों को आतिशबाजी रहित पर्यावरण मैत्री दीपावली मनाने का संदेश दिया तथा नृत्य एवं गान प्रस्तुति से दीपावली की शुभकामनाएँ दी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

त्योहार के प्रति अति उत्साह एवं उमंग को यादगार बनाने के लिए कक्षावार रंगोली, कविता, विशेष पात्र वेशभूषा, कहानी वाचन, रामायण आधारित पात्रों का भाषण अभिनय, ‘सौर ऊर्जा’ महत्व पर चित्रकला, वाग्मिता, त्वरित आशु भाषण जैसी साँस्कृतिक, शैक्षिक, बौद्धिक एवं मानसिक स्तर पर विद्यार्थियों का समग्र विकास करने में सहायक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शाला अध्यक्ष विजय कुमार कोचर एवं सचिव सीए माणक कोचर ने हर्षोल्लास से भरे इस महापर्व के महत्व को जानते हुए मर्यादित, अनुशासित एवं कर्तव्यपरायण जीवन जीने हेतु प्रेरित किया। शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने प्रकाश के इस महापर्व को वायु एवं ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाने की सीख को बनाए रखने पर बल दिया।

सीईओ सीमा जैन ने भी शाला परिवार और समस्त विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ प्रेषित की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *