बोथरा दम्पति का जैन संस्कार विधि से गृहप्रवेश संपन्न

बोथरा दम्पति का जैन संस्कार विधि से गृहप्रवेश संपन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चेन्नई , 26 अक्टूबर। सरदारशहर निवासी, चेन्नई प्रवासी नगराज बोथरा एवं श्रीमती भानुदेवी बोथरा के सुपुत्र मुकेश कुमार, श्रीमती श्वेता, बोथरा के किलपॉक स्थित नूतन गृहप्रवेश जैन संस्कार विधि द्वारा सम्पादित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नमस्कार महामंत्र के सामूहिक स्मरण के साथ संस्कारक श्री पदमचंद आंचलिया, श्री स्वरुपचंद दांती, श्री मांगीलाल पीतलिया एवं श्री हनुमानजी सुखलेचा ने सम्पूर्ण मंगल मंत्रोच्चार के साथ गृहप्रवेश संस्कार विधि परिसम्पन्न करवाई। जैन संस्कार विधि के बारे में जानकारी देने के साथ बोथरा परिवार को मंगल भावना पत्रक प्रदान किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर कमल सामसुखा, परिजनों की और से श्री कन्हैयालालज खटेड ,बैंगलोर एवं श्रीमती भानुदेवी बोथरा ने अपने विचार व्यक्त किए।। बोथरा परिवार की ओर से शुभकामनाओं के साथ संस्कारकों एवं तेयुप चेन्नई का आभार व्यक्त किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *