एयरफोर्स स्टेशन में जवानों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल, जवानों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

एयरफोर्स स्टेशन में जवानों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 29 अक्टूबर। केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को नाल स्थित एयरफोर्स स्टेशन में जवानों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि जनप्रतिनिधि भी जवानों के साथ दीपावली की खुशियां बांटें।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने कहा कि जवानों के अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण की भावना स्तुत्य है। प्रत्येक व्यक्ति को इनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। उन्होंने शुभकामनाएं दी कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आकर यहां सेवा देने वाले जवानों के लिए यह दीपावली यादगार रहे। उन्होंने जवानों का परिचय लेते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाकर उनका मीठा करवाया।

pop ronak

उन्होंने यहां आयोजित दीपावली मेले का अवलोकन किया और विक्रय के लिए यहां रखी गई सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह मेला यहां रहने वाले जवानों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा। इस दौरान स्टेशन के एओसी एमके मिश्रा वीएसएम ने मेले सहित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान भाजपा के मनीष सोनी, विक्रम राजपुरोहित, पंकज अग्रवाल, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *