कृषि कार्य में नई तकनीक जोड़कर बढ़ाएं उपज – सुराणा

कृषि कार्य में नई तकनीक जोड़कर बढ़ाएं उपज - सुराणा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कृषकों के 5 दिवसीय अंतर्राज्यीय भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कृषकों से कृषि में नवाचारी गतिविधियों को लेकर की चर्चा

चूरू, 04 नवंबर। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित आत्मा परियोजना कार्यालय से कृषकों के पांच दिवसीय अंतर्राज्यीय भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों से संवाद किया और उनके नवाचारों, समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कलक्टर सुराणा ने कहा कि कृषक अपनी कृषि गतिविधियों में नई वैज्ञानिक तकनीक को जोड़ें और उपज को बढ़ाएं। कृषक व्यावसायिक खेती पर फोकस करें। अंचल की मिट्टी एवं पानी की गुणवत्ता के अनुसार कृषि गतिविधियों को अपनाएं ताकि अधिकतम पैदावार हो तथा किसान समृद्ध बनें।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान वैज्ञानिक तकनीक का अवलोकन करें तथा नई तकनीकी को सीख कर व्यवहार में लाएं। अंचल की कृषि पारिस्थितिकी तथा अपनी आर्थिक परिस्थितियों के मध्यनजर नवाचारी गतिविधियां करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिले के गाजसर गैनाणी एवं सरदारशहर गैनाणी आदि क्षेत्रों में एसटीपी के माध्यम से उपचारित पानी कृषि के लिए बेहतर है। जिला प्रशासन द्वारा नालियों, पाइप लाइन आदि के माध्यम से क्षेत्र के अधिकतम किसानों तक यह पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। किसान इस पानी को उपयोग में लें तथा अपनी पैदावार बढ़ाएं। किसान इस पानी को अपने खेतों तक ले जाएं ताकि पानी का सर्वोत्तम उपयोग हो तथा किसानों की आय बढ़े।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में किसानों को अधिकतम लाभ मिले। किसान योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपनी नियमित कृषि गतिविधियों में कुछ नया जोड़ें। उन्होंने कहा कि जिले में ग्रीन हाउस एवं नवीन तकनीकी आधारित कृषि गतिविधियों पर काम करें।

इस दौरान उन्होंने भ्रमण में जाने वाले किसानों से उनके द्वारा की जा रही कृषि गतिविधियों, कृषि गतिविधियों में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा विचार- विमर्श किया। किसानों ने बिजली आपूर्ति नहीं होने, पानी व मिट्टी उपयुक्त नहीं होने की समस्या बताई, जिस पर जिला कलक्टर ने अधिकारियों से चर्चा कर यथासंभव निस्तारण व सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से कहा कि किसान अपनी समस्याएं कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना विभाग के अधिकारियों के माध्यम से भी जिला स्तर पर पहुंचाएं ताकि उनकी समस्याओं का समुचित निस्तारण हो सके।

आत्मा परियोजना निदेशक डॉ दीपक कपिला ने बताया कि पांच दिवसीय अंतर्राज्यीय भ्रमण दल चूरू से झुंझुनूं, फतेहपुर, खाटू श्याम, अजमेर, पुष्कर, अविकानगर एवं बस्सी केंद्र तथा राज्य के अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं प्रगतिशील कृषक प्रक्षेत्रों का भ्रमण करेगा। भ्रमण दल के साथ दल प्रभारी कृषि अधिकारी संजय पाल तथा सह प्रभारी कृषि पर्यवेक्षक कर्मवीर गोदारा भी साथ रहेंगे।

इस अवसर पर कृषि संयुक्त निदेशक डॉ जगदेव सिंह, एडीपीआर कुमार अजय, प्रगतिशील किसान देवकिशन पारीक, भगवान सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं कृषक मौजूद रहे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *