आजाद भारत को याचक की जगह आत्मनिर्भर देश बनाने में पंडित जी का योगदान

आजाद भारत को याचक की जगह आत्मनिर्भर देश बनाने में पंडित जी का योगदान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 14 नवम्बर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 135 वी जयंती पर जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष यशपाल गहलोत एवम बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता डॉ बुलाकिदास कल्ला ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि पंडित नेहरू की योजनाओं ने आजाद भारत में उद्योग की नींव रखी आजाद भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेहरू जी ने अपने पहले कार्यकाल में खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया और देखते देखते भारत में खेती के प्रति रुझान बढ़ने लगा पंडित नेहरू दूरदर्शिता के धनी थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की जब भारत आजाद हुआ तब देश की वित्तीय हालात स्थति बहुत दयनीय थी हालात ये थे की हर छोटी से छोटी चीज के लिए विदेशों पर निर्भर थे उस वक्त पंडित नेहरू के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन अपनी कर्तव्यता और दूरदर्शिता के बूते देश में हरित क्रांति और लघु उद्योगो को प्रोत्साहित कर पंडित जी ने याचक की जगह आत्मनिर्भर भारत की आधार शिला रखी।

pop ronak

जिला देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि पंचवर्षीय योजना के तहत देश की प्रगति को सुनिश्चित किया इस हालात में यह कहा जा सकता है की पंडित नेहरू की कार्ययोजना भारत जैसे विविधता वाले देश को मजबूत भारत बनने में कारगर साबित हुई आज के दिन हम उन्हे याद करके उनके पथ को अपना सके यह देश के हालात को सुधारने वाला साबित होगा। प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की पंडित नेहरू देश के हर वर्ग के चहेते थे खासतौर से छोटे बालक बालिकाओं को वे ज्यादा पसंद थे इसलिए आज के दिन को बाल दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।

प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि आज के दिन हम ये प्रण करे की नेहरू जी के शसक्त देश बनाने की नीति को अपनाते हुए अखंड भारत को अक्षुण बनाए रखेंगे।संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने संचालन करते हुए नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि स्मरण सभा को प्रेमरतन जोशी,पन्नालाल मेघवाल, जावेद पडिहार, प्रेमरतन जोशी पट्टू जोशी,पाबूराम नायक, अंबाराम इनखिया, मनोज किराडू, पूनमचंद नायक, एजाज पठान पूनमचंद भांभू,बिरजराम भील,सफी खान पूनम चंद नायक शर्मिला पंचारिया, आशा देवी स्वामी, वंदना गुप्ता बंसीलाल आचार्य,मुमताज शेख,हनुमान व्यास हाजीर खान, हरिप्रकाश वाल्मिकी, प्रियंका पंचारिया,मोइनुद्दीन,अजमल हुसैन, मुकेश जोशी जहूंरदिन जालवाली, प्रकाश स्वामी, बिजेंद्र सिंह बिदावत सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नेहरु जी को श्रद्धांजलि प्रदान की ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *