श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताऐं संविधान दिवस का आयोजन

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताऐं संविधान दिवस का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 26 नवम्बर। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रभारी अनिल तंवर एवं डॉ. राजेश कस्वां ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कबड्डी, एथलेटिक्स (100 मीटर दौड एवं गोला फेंक) एवं कैरम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा संविधान दिवस मनाते हुए संविधान के महत्व से अवगत कराया गया। महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आप सभी को भावनात्मक स्तर पर मजबूत बनाते हैं और आपके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को भी दिखाने का कार्य करते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि खेलों के द्वारा सामूहिक चेतना का विकास होता है एवं रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलता है। मीडिया सह प्रभारी फरसा राम चौधरी ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणवी हंटर्स टीम विजेता व बी.सी.ए. वारियर्स टीम उपविजेता रही। कैरम प्रतियोगिता में अनंत कोचर विजेता व द्वारका प्रसाद उपविजेता रहे। एथलेटिक्स (100 मीटर दौड ) छात्र वर्ग अनंत कोचर प्रथम स्थान, आयुष सेठिया द्वितीय स्थान एवं यश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स (100 मीटर दौड ) छात्रा वर्ग दिव्या मारु प्रथम स्थान, हर्षिता सांखला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

एथलेटिक्स (गोला फेंक) छात्र वर्ग शौर्य चैधरी प्रथम स्थान, मयंक धायल द्वितीय स्थान एवं खुशहाल दैया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स (गोला फेंक)़ छात्रा वर्ग अमिषा भाटी प्रथम स्थान, हर्षिता सांखला द्वितीय स्थान एवं दिव्या मारु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *