संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर देहात कांग्रेस की संगोष्ठी संपन्न

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 26 नवंबर। भारतीय संविधान की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया संयुक्त संगोष्ठी शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आहुत की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

संविधान दिवस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ व्याख्याता सोहन सिंह सोढ़ा ने भारतीय संविधान की बारीकियों और विशेषता पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब संविधान पीठ का गठन किया गया तभी यह ध्यान रखा गया कि आजाद भारत का संविधान लोकतांत्रिक अवधारणाओं को सहेजा हुआ हो और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माता कमेटी ने विश्व के अनेक देशों के संविधान का अवलोकन कर उनकी कमियों को भी चिन्हित कर एक ऐसा शसक्त संविधान बनाया जिसने सभी प्रांतों सभी वर्गों और भारत की एकता को ताकत देने वाली खूबियां समेटे विश्व का सबसे सुंदर ताकतवर संविधान बनकर उभरा।

pop ronak
kaosa

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है। जिस भारतीय लोकतंत्र का आधार उसकी आत्मा संविधान जो कि संपूर्ण विश्व में अपनी पहचान रखता है उसका 75 जन्मदिवस है। आज के दिन हम सबको ये प्रण लेना चाहिए कि भारतीय संविधान की रक्षा करना हम सबका दायित्व है।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा और सबको साथ लेकर चलने वाला संविधान है। बस वर्तमान समय में हम सबको ये प्रण लेना होगा कि इस खूबसूरत संविधान को जो ताकते बदलना चाहती है हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे।

पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय संविधान की ताकत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने इस तरह से समाहित की हर भारतीय के मौलिक अधिकारों की रक्षा समता समानता का भाव लिए आजाद भारत को एक कड़ी के रूप में जोड़ने वाला साबित हुआ आज इसके तहत हम सबको कार्य करने की आवश्यकता है। प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि अनेकता में एकता का का जो स्वरूप भारत का है वो इस संविधान की बदौलत ही है।

प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि भारतीय संविधान आजाद भारत का ऐसा सुंदर और शसक्त माध्यम बनकर आया जिसने इस देश की खुशहाली और विकास के मार्ग को प्रस्सत किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय संविधान का 75 वा अमृत महोत्सव तभी सफल होगा जब हम सब इसके तहत कार्य करेंगे। शहर जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने संविधान संगोष्ठी का संचालन करते हुए संविधान बनाने वाले सभी सदस्यों को याद करते हुए उनको शब्दांजलि अर्पित की।

देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने अंत में आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान का सस्वर उच्चारण करवाया और संविधान के रक्षा का संकल्प दिलवाया। देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मुख वक्ता का शाल, साफा और मालार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।

प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि संगोष्ठी को पीसीसी सदस्य श्रीमती सुषमा बारूपाल,ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट जगदीश शर्मा, श्रीलाल व्यास, प्रेमरतन जोशी *पट्टू “, हबीबा चौधरी, हरिप्रकाश वाल्मिकी, पन्नालाल मेघवाल, बिरजराम भील, पार्षद शिवशंकर बिस्सा, पार्षद मनोज कुमार नायक, पार्षद मनोज कुमार जनागल, पार्षद सुनील गैदर, पार्षद अब्दुल वाहिद, पार्षद ताहिर हसन,पार्षद यूनिस अली, महासचिव प्रेम जोशी, डॉ पी.के.शरीन, सुभाष स्वामी, योगेश गहलोत,अहमद अली भाटी, राजेश दाधीच,जहरदीन जालवली, मनोज किराडू, राहुल जादूसंगत, आशा देवी स्वामी, वंदना गुप्ता, मुमताज शेख, जयदीप सिंह जावा ने संबोधित करते हुए संविधान पर अपनी बात रखी।

प्रवक्ता पूनमचंद भांभू ने बताया कि संगोष्ठी में गजानंद शर्मा,एजाज पठान,गोपीराम गोदारा, मोहम्मद आरिफ भुट्टा, पूनमचंद खीचड़, मोहम्मद हुसैन चढ़वा, देवकिशन गहलोत, सरदार अमरीक सिंह, अभिषेक पंवार रामनाथ आचार्य, मनोज व्यास, सफी खां, सैयद रईस अली, भवानी सिंह राजपुरोहित, श्याम नारायण रंगा, पन्नाराम नायक,हाजिर खान, सादिक खन, अकबर अली, एडवोकेट मनोज नायक, विजेंद्र सिंह राठौड़, किशनलाल ओझा, बीरबल मुंड ने संविधान को बचाने का संकल्प लिया।

प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि इस अवसर पर मुकेश जोशी, ललित सुथार,मयंक ज्वाला, मनोज गहलोत मदन जाखड़,गुलामअली, चंद्रप्रकाश इंद्र गिरी, हरिराम, अलादीन, ओमप्रकाश मेघवाल, कुलदीप भोजक, लेखराम धतरवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *