17 वर्ष के युवक ने सुसाइड कर लिया

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 3 दिसम्बर। बीकानेर के विश्वकर्मा गेट के पास हरिजन बस्ती में रहने वाले 17 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नयाशहर थाने के पास स्थित बस्ती में रहने वाले तुषार चांवरिया पुत्र पवन चांवरिया ने सोमवार को खुद को अपने घर के अंदर बंद कर लिया था। युवक कमरे में फंदे पर लटक गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार ने देखा तो सुसाइड का पता चला।

pop ronak

थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। माना जा रहा है कि तनाव के कारण युवक ने सुसाइड किया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *