राजस्थान में इस साल कम पड़ेगी ठंड

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • दिन-रात का तापमान औसत से ज्यादा रहेगा, कोल्ड-डे की संख्या भी कम होगी

जयपुर \ बीकानेर , 3 दिसम्बर। राजस्थान में इस बार ठंड कम पड़ेगी। दिसंबर से फरवरी तक औसत से कम सर्दी रहने वाली है। कोल्ड-डे भी कम रहने वाला है। मौसम विज्ञान केन्द्र नई दिल्ली से जारी फोरकास्ट में इस सीजन दिन और रात में तापमान औसत से ऊपर ही बने रहने की संभावना जताई गई है। यह स्थिति पूरे देश में रहने वाली है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी वजह सीजन में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी कमजोर रहना मान रहे हैं। नवंबर में 4 से ज्यादा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आए, लेकिन वे कमजोर और ऊंचाई वाले पहाड़ों पर ज्यादा प्रभावी रहे। ऐसे में उत्तरी हवाएं कमजोर हैं। राजस्थान के ऊपर एंटी साइक्लोन बनने से भी उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम है। यही कारण है कि दिन का तापमान औसत से ऊपर दर्ज हो रहा है। रात का तापमान भी औसत से कम है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार राज्य में मौसम ड्राई रहा। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर का 30.7 डिग्री और सबसे कम 9 डिग्री सीकर में दर्ज किया गया। जयपुर शहर में सुबह 10.30 बजे न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ है। सुबह चमकीली धूप खिली। ठंड का असर कम है।

बीकानेर में औसत से 4 डिग्री ज्यादा है तापमान
बीकानेर में अधिकतम तापमान अब तीस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। बीते 24 घंटे में ये 28.4 रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य दिनों से 4.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यानी आमतौर पर बीकानेर में इन दिनों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। सर्दी तेज रहती है। अभी ऐसा नहीं है। रात में भी लोग ठिठुरते नजर नहीं आ रहे हैं।

जोधपुर में भी सर्दी का तेज असर नहीं
जोधपुर शहर में भी दिसंबर की शुरुआत के बावजूद तेज ठंड का असर नहीं है। शहर में अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान अब 15 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बदलाव और नजर आएगा। उत्तरी हवाएं चलने के बाद ठंड का असर बढ़ेगा।

सीकर में चार-पांच दिन नहीं बदलेगा मौसम
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.5 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में सर्दी का असर बढ़ सकता है।

सीकर में दिसंबर और जनवरी महीने में कई बार न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे भी चला जाता है। हालांकि इस सीजन में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे नहीं पहुंचा है। 19 और 20 नवंबर को ही घना कोहरा छाया था।

जैसलमेर में दो दिन से तापमान 30 डिग्री पर स्थिर
जैसलमेर जिले में दो दिन (रविवार-सोमवार) से तापमान 30 डिग्री पर स्थिर है। सोमवार-मंगलवार की रात पारा 15 डिग्री पहुंच गया। यहां सुबह शाम ठंड महसूस हो रही है। शीतलहर या कड़ाके की ठंड का असर नहीं है।

हालांकि घर से निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं, लेकिन दोपहर में हल्के स्वेटर से भी काम चल रहा है। शहर के मुकाबले ग्रामीण व नहरी क्षेत्रों में सर्दी का असर तेज है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 दिन मौसम साफ रहेगा।

नवंबर में भी औसत से कम रही सर्दी
इससे पहले नवंबर की स्थिति देखें तो प्रदेश में तापमान औसत से ऊपर ही दर्ज हुए थे। इस कारण नवंबर में औसत से कम ही सर्दी रही। यहां किसी भी शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। दिन के अधिकतम तापमान भी प्रदेश में 25 से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुए।

शेखावाटी में गिरा पारा
राजस्थान में पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो सबसे ज्यादा तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में, जबकि सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस माउंट आबू में दर्ज हुआ। शेखावाटी में चूरू, सीकर में कल न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। सीकर में कल न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, चूरू में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में भी कल न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिन में तेज धूप से राहत
राज्य के अधिकांश शहरों में दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप से लोगों को राहत है। सोमवार को बाड़मेर-जैसलमेर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में 27.4 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। यहां सुबह से तेज धूप रही। शुक्रवार रात में जयपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  जयपुर के अलावा चूरू 27.8, गंगानगर 27.7, कोटा 27.1 और बीकानेर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *