एलपीजी आईडी मैपिंग अब 31 दिसंबर तक

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चूरू, 04 दिसंबर। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 से रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का दायरा बढ़ाते हुए एनएफएसए लाभान्वितों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए एलपीजी आईडी मैपिंग की अवधि 31 दिसंबर तक बढाई गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डीएसओ सुरेंद्र महला ने बताया कि सभी एनएफएसए लाभान्वितों को 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जाना है। एनएफएसए लाभान्वितों को 450 रुपये में गैस सिलेण्डर प्राप्त करने के लिए एलपीजी आईडी मैंपिग करवानी है। सभी वंचित उपभोक्ता अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार से पोस मशीन के माध्यम से समस्त सदस्यों के आधार नंबर की सीडिंग, ई-केवाईसी तथा परिवार के सदस्यों के नाम, समस्त एलपीजी आईडी की सीडिंग करवा लें। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करवाने पर उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं के नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटा दिए जाएंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वर्तमान में जिले में गिवअप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा के अपात्र लाभार्थियों खासकर आयकर दाता, राज्य/केन्द्रीय सरकारी कर्मियों व चारपहिया वाहनधारकों द्वारा स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ त्यागने का अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इन श्रेणियों के उपभोक्ता अपना नाम स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से हटवा लें। इस तिथि के बाद अपात्र परिवारों के चिन्हीकरण हेतु सर्वे करवाया जाएगा। अपात्र पाए जाने पर परिवारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *