स्विफ्ट और बाइक में जोरदार टक्कर में युवक घायल

स्विफ्ट और बाइक में जोरदार टक्कर में युवक घायल
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
राजस्थान सी एम देशनोक विजिट
  • गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर

नोखा , 14 दिसम्बर। नोखा में शुक्रवार रात को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना नोखा से भादला जाने वाली बाइक और नोखा की ओर आ रही स्विफ्ट कार के बीच हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जानकारी के अनुसार प्रेमाराम कुम्हार बाइक से जा रहे थे, जबकि एक शिफ्ट कार नोखा की तरफ आ रही थी। कक्कु गांव के गोलाई के पास दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में बाइक सवार प्रेमाराम कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गए।

pop ronak

घायल अवस्था में राह चलते शंकर लाल भाम्भू ने प्रेमाराम को नोखा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। फिर, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना के संबंध में नोखा के पांचू थाना क्षेत्र में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *