श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 16 दिसम्बर। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता विषय पर आज को राष्टीय सेवा योजना के अन्तर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. सतपाल मेहरा एंव डॉ. भारती सांखला ने सभी स्वयंसेवकों को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया एवं साइबर क्राइम विषय पर अपने विचार व्यक्त किये।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य अतिथि श्रीमती संजू रानी, उप-निरीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, बीकानेर ने साइबर जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवं साइबर अपराधों से कैसे बचा जा सकता है । इसके लिए सभी को जागरुक किया। कार्यक्रम में शिव कुमार शर्मा, प्रोग्रामर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, बीकानेर ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी एवं साइबर स्टॉकिंग, बैंक हाईजैक, नेटवर्क सर्विस अटैक, वायरस अटैक, व्हाट्सऐप हैकिंग से बचाव की जानकारी दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने कहा मोबाइल फोन का प्रयोग सिर्फ अध्ययन के लिए करें ताकि साइबर फ्रॉड से बच सके। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने कहा साइबर क्राइम आज का ज्वलंत मुद्दा है। इस पर चर्चा करना अत्यंत आवश्यक है। जिससे आम व्यक्ति को सुरक्षा मिल सके एवं इसके लिए जागरूकता की आवश्यकता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतपाल मेहारा ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *