देहदान, अंगदान संगोष्ठी का पोस्टर विमोचन

देहदान, अंगदान संगोष्ठी का पोस्टर विमोचन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 दिसम्बर। शास्त्री नगर कार्यालय मे सर्व मानव कल्याण समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाति देहदान तथा अंगदान जागृति हेतु आयोजित की जा रही संगोष्ठी का पोस्टर विमोचन किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश रावत ने बताया की दिनांक 29 दिसंबर रविवार को सामुदायिक भवन पवनपुरी दक्षिण विस्तार नागनेची जी मंदिर के सामने दोपहर तीन से पांच बजे तक इसका आयोजन किया जाएगा। पोस्टर विमोचन पर समाज सेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा अंगदान का संकल्प लेना एक महान कार्य है।अंगदान से एक व्यक्ति अपने निधन के बाद भी समाज की सेवा कर सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस वर्ष जिस परिवारों ने अपने परिजनों की देह को मेडिकल शिक्षा हेतु देहदान किया, जिन लोगों ने देहदान का प्रण लिया और जिन परिवारों ने अंगदान किए हैं उनका परिचय तथा उनसे वार्तालाप की जाएगी| इस संदर्भ में किसी को किसी प्रकार की भ्रांति भी हो तो उसका भी निवारण करने का मौका मिलेगा।

pop ronak

सचिव प्रवीण चावला ने बताया कि समिति ने 2017 से अपना कार्य शुरू किया है तथा अब तक 138 व्यक्ति देहदान का संकल्प ले चुके हैं तथा इनमें से आठ का देहदान किया भी जा चुका है। समिति के नरेंद्र पारीक ने बताया कि इसके साथ-साथ अंगदान का संकल्प भी 78 व्यक्ति ले चुके हैं। कार्यकारिणी की बैठक में सुनील गुप्ता नरेंद्र पारीक, नीरज रावत अंजू सोनी ज्योत्सना,लता चावला तथा जावेद जोइया ने भाग लिया। यह निर्णय किया गया कि जन जागृति के लिए कार्यक्रम को समय समय पर किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *