
प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य की प्रमुख मांगें


बीकानेर, 30 अक्टूबर । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने बीकानेर एवं जयपुर संभाग के कनिष्ठ सहायकों की डीपीसी (DPC) करवाने, आरपीएससी से चयनित 86 के कार्मिकों की वरिष्ठता सूची जारी कर डीपीसी करने तथा वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक के विभिन्न पदों पर रिव्यू डीपीसी करवाने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और उच्चाधिकारियों को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया है। इसके साथ ही अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र सिंह देवड़ा को भी ज्ञापन सौंपकर इस पर त्वरित कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है।



ज्ञापन में प्रमुख रूप से उठाई गई मांगें
कनिष्ठ सहायकों की डीपीसी: बीकानेर एवं जयपुर संभाग के कनिष्ठ सहायकों की लंबित डीपीसी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
वरिष्ठता सूची और डीपीसी: आरपीएससी से चयनित 86 के कार्मिकों की वरिष्ठता सूची का निर्धारण कर उनकी डीपीसी सुनिश्चित की जाए।
रिव्यू डीपीसी का मामला: वित्तीय वर्ष 2017-18 (01.04.2017) से लेकर 2024-25 तक के संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर रिव्यू डीपीसी (Review DPC) के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने उच्चाधिकारियों से इन ज्ञापनों पर तत्काल प्रभाव से सकारात्मक कदम उठाने और मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों के हित में आदेश जारी करने की पुरजोर मांग की है।

