कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर में विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का अध्ययन

कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर में विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का अध्ययन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 29 दिसम्बर। धीरज एंक्लेव में स्थित मां सरस्वती वेद आश्रम में राजस्थान संस्कृत अकादमी जयपुर और मां सरस्वती वेद आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे 21 दिवसीय कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर में विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का अध्ययन करवाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आश्रम के संतोष कुमार व्यास ने बताया कि आज शिविर में राजस्थान संस्कृत अकादमी जयपुर के निदेशक रजनीश हर्ष और चेतन शर्मा जी शिविर में पधारे इस अवसर पर हर्ष जी ने शिविर में भाग ले रहे शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में मोबाइल हमारे जीवन को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। इसलिए सभी को धर्म का अनुसरण करते हुए नित्य पाठ व पूजा करनी चाहिए और प्रत्येक दिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

pop ronak

आश्रम के अध्यक्ष मुरलीधर पुरोहित ने दोनों अतिथियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सत्कार किया इस अवसर पर उमेश किराडू राकेश बिस्सा सुरेश किराडू गोविंद पुरोहित मक्खन जोशी किशन व्यास मिलन पुरोहित श्याम जी व्यास सहित आश्रम के गणमान्य व्यक्ति वह अन्य मौजूद रहे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *