चोर घर से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नगद रुपए भी पार किए

महिलाओं के बैग से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकदी पार
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर\ नापासर , 3 जनवरी। बीकानेर के भोजेरा गांव में बीते दिनों बड़ी चोरी हुई है। चोर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात के साथ ही दो लाख पंद्रह हजार रुपए नगद चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नापासर पुलिस मौके पर पहुंची। अब मौका मुआयना के बाद चोरों की तलाश की जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नापासर के भोजेरा गांव में रहने वाले धर्मराज जाट ने पुलिस को बताया कि उसके घर के कमरों में रखी अलमारियों से चोर सामान ले गए। परिवार के लोग घर से बाहर थे, तब अज्ञात युवकों ने पहुंचकर घर के ताले तोड़े और अंदर कमरों में घुस गए। कमरों में रखी अलमारियां व अन्य सामान बिखेर दिए। यहां रखे लाखों रुपए के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इसमें अधिकांश आभूषण महिलाओं के थे जो जरूरत नहीं होने के कारण घर में सुरक्षित रखे हुए थे। वहीं कुछ समय से घर में नगदी भी रखी हुई थी। करीब दो लाख पंद्रह हजार रुपए सोने-चांदी आभूषणों के साथ ही रखे थे। चोर आभूषण के साथ ये नगदी भी उठाकर ले गए।

pop ronak

घटना के बाद से पुलिस को सूचना दी गइ्र। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। फिलहाल चोर का कोई सुराग नहीं मिला है लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुख्य मार्गों पर लोगों के घरों पर सीसीटीवी भी पुलिस को इक्का-दुक्का ही नजर आ रहे हैं।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *