पीबीएम अस्पताल में बालगोपाल पूजन व चिकित्सा सेवा सम्मान के साथ गूंजा स्वच्छता का संदेश

पीबीएम अस्पताल में बालगोपाल पूजन व चिकित्सा सेवा सम्मान के साथ गूंजा स्वच्छता का संदेश
quicjZaps 15 sept 2025
  • बच्चा अस्पताल के 21 चिकित्सकों एवं 7 नर्सिंग कर्मियों का हुआ सम्मान; बाल रोगियों को बांटे गए फल व पठन सामग्री

बीकानेर, 12 अक्टूबर । “स्वच्छता से ही स्वास्थ्य और आरोग्य का मार्ग प्रशस्त होता है”—इसी पावन संदेश के साथ शिक्षाविद, अध्यात्म सेवा एवं प्रखर समाजसेविका स्व. श्रीमती जमना देवी दाधीच की षष्ठम पुण्यतिथि पर पीबीएम अस्पताल परिसर में स्वच्छता, सेवा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री शिवकिशन (आयुर्वेद व अध्यात्म सेवा) एवं श्रीमती जमना देवी दाधीच (शिक्षाविद) स्मृति सेवा प्रन्यास के तत्वावधान में आयोजित इस सेवा दिवस पर चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान, बालगोपाल पूजन और शिक्षण सामग्री वितरण के अनेक प्रकल्प संपन्न हुए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीबीएम बच्चा हॉस्पिटल में स्वच्छता प्रेरक पोस्टर का विमोचन और बालगोपाल पूजन

pop ronak

कार्यक्रम के मुख्य चरण में पीबीएम अस्पताल के बच्चा हॉस्पिटल परिसर में ‘स्वच्छता प्रेरक पोस्टर व बैनर’ का लोकापर्ण किया गया, जिसके माध्यम से अस्पताल आने वाले आगंतुकों और आमजन को परिसर को स्वच्छ रखने का सशक्त संदेश दिया गया।

मानव सेवा में समर्पित बच्चा अस्पताल के 21 चिकित्सकों एवं 7 वरिष्ठ नर्सिंग कर्मियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लालेश्वर महादेव मंदिर (शिवबाड़ी) के संत स्वामी श्री विमर्शानंद जी महाराज, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जी.एस. तंवर तथा योगेंद्र कुमार दाधीच एवं डॉ. रेणु अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. जमना देवी दाधीच के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को अतुलनीय बताया। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने उनके सेवा कार्यों की तुलना समाज सुधारक ज्योतिबा फुले से करते हुए पीबीएम अस्पताल में स्वच्छता और संपत्ति संरक्षण की इस पहल को एक सराहनीय कदम बताया। वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी ने उन्हें समर्पित शिक्षिका बताते हुए अपने संस्मरण साझा किए। कवि शिव दाधीच ने कविता के माध्यम से माँ की महिमा का गुणगान किया।

समारोह में योगेंद्र दाधीच, शिव दाधीच, दिनेश प्रसाद काकड़ा, भवानी जोशी, कैलाश ओझा और जुगल किशोर पुरोहित आदि ने अतिथियों का माला, दुपट्टा, शॉल, स्मृति चिह्न, सरस्वती माता की तस्वीर एवं गीता की पुस्तक भेंट कर भव्य स्वागत किया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. जी.एस. तंवर, डॉ. रेणु अग्रवाल, डॉ. मुकेश बेनीवाल, डॉ. मदन गोपाल चौधरी, डॉ. सारिका स्वामी, डॉ. पवन कुमार डारा, डॉ. कुलदीप बीठू, डॉ. गौरीशंकर जोशी और डॉ. अजीत लाहोटी सहित नर्सिंग अधीक्षक हरप्रीत कौर व अन्य स्टाफ शामिल रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों, अंध विद्यालयों एवं अनाथालयों में बालकों को पठन सामग्री व फल वितरित किए गए तथा समाज में शिक्षा की ज्योति जलाने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया।

कोटगेट पंच मंदिर में सत्संग व मातृशक्ति सम्मान
धनीनाथ गिरी मठ, पंच मंदिर (कोटगेट, बीकानेर) में हरिद्वार के स्वामी श्री तपेश्वरानंद महाराज के पावन सानिध्य में सत्संग, प्रवचन एवं मातृशक्ति सम्मान का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया।

स्व. जमना देवी दाधीच: शिक्षा व समाज सेवा की प्रेरणा
स्वर्गीय श्रीमती जमना देवी दाधीच बीकानेर दाधीच समाज की प्रथम महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने वर्ष 1967 में राजकीय सेवा में आकर बालिका शिक्षा, स्काउट-गाइड और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। उनके सुयोग्य पुत्रों—राष्ट्रकवि श्री शिवप्रकाश दाधीच और विधि एवं सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी श्री योगेंद्र कुमार दाधीच द्वारा उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष ऐसे सामाजिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाते हैं।

संतों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति
समारोह में लालेश्वर महादेव मंदिर (शिवमठ, शिवबाड़ी) के पूज्य संत स्वामी श्री विमर्शानंद जी महाराज का दिव्य सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जी.एस. तंवर तथा भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुमार दाधीच और डॉ. रेणु अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

खाओसा