चाकू की नोक पर महिला से रेप, अकेला मिलने पर परिचित ने पकड़ा, विरोध करने पर की मारपीट

पड़ोसी युवक ने 17-वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म,
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 3 जनवरी। जयपुर में चाकू की नोक पर एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। सुनसान रास्ते से जाते समय अकेला पाकर आरोपी परिचित ने उसको पकड़ लिया। जबरदस्ती करने का विरोध करने पर जमकर मारपीट की। चाकसू थाने में पीड़िता के पति ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (चाकसू) राजू राम कर रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस ने बताया- चाकसू निवासी 45 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एक जनवरी की दोपहर गांव में रहने वाले परिचित ने उसके साथ रेप किया। आरोप है कि दोपहर करीब 2:30 बजे वह बकरियां चराने के लिए गई थी। रास्ते में आरोपी परिचित भी बकरियां चराते मिला। सुनसान जगह पर अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे आरोपी के चुंगल से छुटकर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। चाकसू थाने में पीड़िता के पिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *