नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर आयोजित

नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पहला सुख निरोगी काया : चम्पालाल चौपड़ा

बीकानेर, 4 जनवरी । गंगाशहर स्थित सिद्धार्थ फिजियोथैरेपी सेंटर में हर माह के प्रथम शनिवार को हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। बीकानेर के जाने-माने फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. निमित्त सक्सेना ने बताया कि इस नि:शुल्क शिविर से सैकड़ों मरीजों को लाभ मिलता है। शनिवार 4 जनवरी को शिविर का उद्घाटन सिद्धार्थ फिजियोथेरेपी के संचालक समाजसेवी चंपालाल चौपड़ा द्वारा किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समाजसेवी चंपालाल चौपड़ा ने उद्घाटन के दौरान कहा कि पहला सुख निरोगी काया होता है। स्वस्थ रहकर ही सशक्त व समृद्ध जीवन जीया जा सकता है। नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर के दौरान डॉ. सक्सेना ने कहा कि संतुलित भोजन एवं नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की पूर्ति और व्यायाम ही बेहतर उपाय है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डॉ. सक्सेना ने बताया कि समाजसेवी संजय चौपड़ा द्वारा हर माह आयोजित इस नि:शुल्क शिविर में बीएमडी मशीन द्वारा हड्डियों की जांच की जाती है। इस जांच से हड्डियों की मजबूती की जानकारी तुरन्त प्राप्त हो जाती है। इसके अलावा कई आवश्यक जांचें शिविर में नि:शुल्क की जाती है जिसका प्रत्यक्ष लाभ जरुरतमंदों को मिलता है। शिविर में मैक्ल्यौड्स फार्मा की ओर से दिनेश शर्मा, गगन शर्मा व सिद्धार्थ फिजियो थेरेपी के रमेश शर्मा, आराधना शर्मा, मोनिका कुमावत व महावीर कुमावत ने सेवाएं दी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *