जयश्रीराम उद्घोष के साथ निकली शोभायात्रा, महाकुम्भ हुआ प्रस्थान

जयश्रीराम उद्घोष के साथ निकली शोभायात्रा, महाकुम्भ हुआ प्रस्थान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 4 जनवरी । संत-महात्माओं ने हमेशा सद्मार्ग दिखाया है और सनातन धर्म की दिव्यता को संजोए रखा है। यह बात विधायक जेठानन्द व्यास ने शनिवार को रामझरोखा कैलाशधाम द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा प्रस्थान के दौरान कही। विधायक व्यास ने कहा कि राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने निरन्तर धार्मिक आयोजन करके छोटीकाशी बीकानेर का नाम धर्मक्षेत्र में आगे बढ़ाया है। दिव्य और भव्य आयोजनों से बीकानेर के श्रद्धालुओं को धर्मलाभ दिलाया है। महाकुम्भ प्रस्थान से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा को विधायक जेठानन्द व्यास, उद्योगपति अशोक मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीकानेर के टेकचंद बरडिय़ा, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, समाजसेवी श्रीभगवान अग्रवाल व कन्हैयालाल भारूटी ने भगवा ध्वज दिखा कर प्रस्थान करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि पूज्य गुरु महाराज श्री सियारामजी महाराज की का अभिषेक-पूजन किया गया तथा पूज्य गुरुदेव श्रीरामदासजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर शोभायात्रा के साथ महाकुम्भ के लिए प्रस्थान किया गया। बीकानेर से कुम्भ प्रस्थान के दौरान विष्णुदासजी महाराज, अनन्तदासजी महाराज, हनुमानदासजी महाराज, लक्ष्मणदासजी महाराज, श्रवणदासजी त्यागी, अर्जुनदासजी महाराज आदि संत-महात्मा शामिल रहे। रामझरोखा से प्रारंभ हुई शोभायात्रा का गंगाशहर मुख्य बाजार, गोपेश्वर बस्ती, मोहता सराय, हरोलाई हनुमान मंदिर, नत्थूसर गेट, गोकुल सर्किल, नयाशहर थाना क्षेत्र, जस्सूसर गेट, चौखूंटी पुलिया, मुख्य डाकघर, केईएम रोड, मॉर्डन मार्केट, अम्बेडकर सर्किल होते हुए मेजर पूर्णसिंह सर्किल पर समापन हुआ। हर चौक-चौराहे पर श्रद्धालुओं ने संतों का माल्यार्पण व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

लगभग 45 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गंगाशहर मुख्य बाजार, नत्थूसर गेट व जस्सूसर गेट सहित अनेक स्थानों पर रंगोली सजाई गई। 5 गाडिय़ों में संत महात्माओं के साथ 14 चक्कों वाले बड़े ट्रक में लगभग 30 टन सामग्री भेजी गई है। परचून सामग्री में आटा, तेल, घी, मसाले, भुजिया, बिस्किट तथा हवन सामग्री हेतु तिल, जौ, घी, उपले व समीदा आदि सामग्री भेजी गई है।

10 जनवरी को ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा बीकानेर खालसा
महामंडलेश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि रामझरोखा कैलाशधाम की ओर से प्रयागराज महाकुंभ में सेक्टर 19, मुक्ति मार्ग, ओल्ड जीटी रोड एवं गंगोली शिवाला के मध्य बीकानेर खालसा लगाया जा रहा है। करीब साढ़े तीन बीघा परिसर में विशाल डोम लगाया गया है, जिसमें रोजाना करीब 4000 हजार लोगों के भोजन तथा ९00 जनों के सोने की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। शिविर का शुभारम्भ 10 जनवरी को ध्वजारोहण के साथ होगा जो 13 फरवरी तक चलेगा। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि दो चरणों में आश्रम के लगभग 200 सेवादारों महाकुम्भ में सेवाएं प्रदान करेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *