HMPV का कहर से बच्चों में बढ़ता खतरा, बुजुर्ग भी खतरे में, कोरोना जैसा दहशत क्यों ?

HMPV का कहर से बच्चों में बढ़ता खतरा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

HMPV cases in India: नई दिल्ली , 13 जनवरी। चीन के बाद भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस जैसे वायरस का सबसे अधिक मामला गुजरात में अभी तक मिला है। अभी तक कर्नाटक, बंगाल, गुजरात, राजस्थान में वायरस से इंफेक्टेड केस सामने आए हैं। 2 महीना से 9 महीना तक के उम्र वाले बच्चे अभी तक संक्रमित हुए हैं। इस बीमारी से दो बुजुर्ग भी संक्रमित हुए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

देश में अभी तक 14 केस सामने आए
देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के अभी तक 14 केस सामने आ चुके हैं। गुजरात में 4 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को दो मामले मिले जिसमें एक गुजरात और एक राजस्थान में मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के बारां में एक छह माह की बच्ची तो गुजरात के अहमदाबाद में एक 9 महीने का बच्चा संक्रमित हुआ है। गुरुवार 9 जनवरी को भी तीन केस मिले थे। इसमें लखनऊ में 60 साल की एक महिला, गुजरात में एक अस्सी साल के बुजुर्ग के अलावा एक सात साल के बच्चे में संक्रमण सामने आया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

6 जनवरी को शुरू हुआ सिलसिला, पहले दिन मिला 6 केस

देश में 6 जनवरी को कर्नाटक में पहला केस सामने आया। यहां एक ही दिन दो बच्चे मिले। एक 8 महीने का बच्चा और तीन महीने की बच्ची में संक्रमण सामने आया। गुजरात में उसी दिन तीसरा केस सामने आया जब दो महीने के बच्चे में संक्रमण सामने आया। पश्चिम बंगाल में उसी दिन चौथा केस सामने आया। एक पांच महीने के बच्चे में संक्रमण मिला तो पांचवां केस तमिलनाडु में 69 साल के एक व्यक्ति में मिला।

तमिलनाडु में ही छठवां केस सामने आया। 45 साल के एक व्यक्ति में संक्रमण मिला। 7 जनवरी को नागपुर में दो केस मिले। यहां 13 साल की एक बच्ची और 7 साल के एक बच्चे में संक्रमण मिला। 8 जनवरी को मुंबई में 6 महीने की बच्ची में संक्रमण मिला था। 9 जनवरी को यूपी में 60 साल की महिला, गुजरात में 8 साल का बच्चा और एक 80 साल के बुजुर्ग में संक्रमण मिला। 10 जनवरी को राजस्थान में छह माह की बच्ची और गुजरात में 9 महीने की बच्ची में संक्रमण मिला।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *