ज्ञानशाला परीक्षा में 144 ज्ञानार्थियों ने भाग लिया

ज्ञानशाला परीक्षा में 144 ज्ञानार्थियों ने भाग लिया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर, 13 जनवरी। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के ज्ञानशाला प्रकोष्ठ द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में ज्ञानशाला की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। स्थानीय स्तर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गंगाशहर के संचालन में स्थानीय तेरापंथ भवन में ज्ञानशाला परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा से पूर्व मुनि श्री श्रेयांश कुमार जी और मुनि श्री सुमति कुमार जी ने ज्ञानार्थियों को प्रेरणात्मक उद्बोधन प्रदान कर मंगल पाठ सुनाया। मुनिश्री के पावन सान्निध्य में प्रकोष्ठ द्वारा प्राप्त प्रश्न पत्रों को खोला गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर ज्ञानशाला थली के आंचलिक सह संयोजक रतनलाल छलाणी, परीक्षा व्यवस्थापक देवेंद्र डागा, महिला मंडल अध्यक्ष संजू लालानी, तेयुप अध्यक्ष महावीर फलोदिया, ज्ञानशाला प्रभारी चैतन्य रांका, सह प्रभारी रजनीश गोलछा, संयोजिका सुनीता पुगलिया, मुख्य प्रशिक्षिका प्रेम बोथरा सहित संपूर्ण ज्ञानशाला परिवार उपस्थित रहा। शिशु संस्कार बोध भाग 1 में 40, भाग 2 में 35, भाग 3 में 44, भाग 4 में 17 तथा भाग 5 में 8, कुल 144 ज्ञानार्थियों ने सोत्साह भाग लिया। परीक्षा का संचालन बहुत ही सुंदर तथा सुव्यवस्थित रहा। परीक्षक के रूप में सुनीता पुगलिया, प्रेम बोथरा, रुचि छाजेड़, कनक गोलछा, जयश्री भूरा, सुधा भूरा, रक्षा बोथरा, शीतल नाहटा, श्रीया गुलगुलिया, कविता चोपड़ा, बुलबुल बुच्चा, सुनीता डोसी, शारदा छाजेड़, सरिता आंचलिया, जयश्री डागा आदि प्रशिक्षिकाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

परीक्षा के व्यवस्थित संचालन में देवेंद्र डागा, चैतन्य रांका, रजनीश गोलछा, ऋषभ लालानी, शोभित सेठिया, दृष्टि चोपड़ा ने अपने श्रम का नियोजन किया। परीक्षा की सफलतापूर्वक संपन्नता में तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद के कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *