किसानों को फसल बीमा क्लेम के 2 करोड़ 16 लाख रुपए का भुगतान

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


जिला कलेक्टर के निर्देश पर 521 किसानों की 2 हजार 225 फसल बीमा पॉलिसियों की जांच कर करवाया भुगतान

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खरीफ 2023 में आवश्यक दस्तावेज शीघ्र अपलोड करवाने की अपील

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर, 7 अक्टूबर। किसानों की फसल बीमा क्लेम से जुड़ी विभिन्न शिकायतों की जांच करवाकर कृषि विभाग द्वारा 2 करोड़ 16 लाख रुपए के क्लेम का भुगतान करवाया गया है। कृषि विस्तार संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देश पर यह जांच की गई। उन्होंने बताया कि फसल बीमा क्लेम नही मिलने से संबंधित प्राप्त 521 शिकायतों की जांच के दौरान किसानों की 2 हजार 225 फसल बीमा पॉलिसियों की जांच की गई । इन फसल बीमा पॉलिसियों में 2.33 करोड़ रुपए क्लेम बन रहा था इसमें से कंपनी ने 2.16 करोड़ रुपए क्लेम भुगतान कर दिया है तथा 17.25 लाख रुपये क्लेम शेष है। कैलाश चौधरी ने बताया कि कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शेष क्लेम फसल वर्ष रबी 2022-23 का है जो कि राज्य व भारत सरकार की सब्सिडी पेंडिंग होने के चलते बकाया है। यह क्लेम भी यथाशीघ्र ही कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया जाएगा।

खरीफ 2023 में आवश्यक दस्तावेज शीघ्र अपलोड करवाने की अपील
संयुक्त निदेशक ने बताया कि खरीफ 2023 में बनी पॉलिसियों की बीमा कंपनी एआईसी द्वारा जांच की जा रही है, जांच के दौरान अधिसूचना के अनुसार दस्तावेज संलग्न नहीं होने के कारण पॉलिसियां कृषकों को रिवर्ट की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित किसान सीएसई के माध्यम से अपने आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर कंपनी को पॉलिसी वापस भिजवाएं जिससे कंपनी द्वारा पॉलिसियों का अप्रूवल किया जा सके ।
_____

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *