रक्त-रंजित राज- कार में छिपा था ऐसा खौफनाक सच ! पुलिस के छूट गए पसीने

खून के अवैध कारोबार का पर्दाफाश
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • खून के अवैध कारोबार का पर्दाफाश

जयपुर , 27 जनवरी। जयपुर के जोबनेर इलाके में पुलिस ने खून के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए रविवार रात 250 यूनिट से अधिक अवैध रूप से संग्रहित ब्लड बरामद किया। यह खून अलग-अलग शहरों और राज्यों में अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कैसे हुआ भंडाफोड़?

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को रुकवाया, जिसमें तीन लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। गाड़ी की तलाशी लेने पर 250 यूनिट से ज्यादा अवैध रूप से संग्रहित ब्लड बरामद हुआ। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

ब्लड बैंक से चल रहा था घिनौना धंधा

जांच में सामने आया कि यह अवैध कारोबार मकराना में स्थित एक निजी ब्लड बैंक से संचालित किया जा रहा था। पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। एसपी आनंद शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें एएसपी रजनीश पूनिया और थाना प्रभारी सुहेल खान ने मुख्य भूमिका निभाई।

ड्रग विभाग की टीम जांच में जुटी

घटना स्थल पर ड्रग विभाग की टीम को बुलाकर ब्लड की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह ब्लड कई अन्य राज्यों और शहरों में अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित ग्राहकों की तलाश कर रही है।

समाज के लिए बड़ी चेतावनी

यह मामला खून के अवैध कारोबार की गंभीरता को दर्शाता है, जहां जरूरतमंद मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इस अवैध नेटवर्क के सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जोबनेर की यह घटना समाज और स्वास्थ्य प्रणाली के लिए एक बड़ा झटका है। इस तरह के अपराधों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि मानव जीवन से जुड़े इस तरह के अमानवीय धंधे पर रोक लग सके।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *