राजस्थान में एक और खतरनाक वायरस, बदल जाएगी आवाज

राजस्थान में एक और खतरनाक वायरस, बदल जाएगी आवाज
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • राजस्थान में एक और खतरनाक वायरस, बदल जाएगी आवाजजयपुर में मिले 3 केस; डॉक्टर बोले- खुले में रखे खाने से शरीर में एंट्री, जानलेवा है

जयपुर , 29 जनवरी। राजस्थान में एक और खतरनाक वायरस के केस मिले हैं। सोलापुर (महाराष्ट्र) में मिले गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) जैसे केस जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भी आए हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक 3 मरीजों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि ये बीमारी पुरानी है। गदंगी के कारण इसके केस बढ़ते हैं।इस बीमारी में मरीज के नर्वस सिस्टम पर अटैक होता है, जिसके कारण मरीज में न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर संबंधित परेशानियां आती हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सीनियर प्रोफेसर डॉ. दिनेश खंडेलवाल ने बताया- बीमारी का सबसे बड़ा कारण अस्वच्छ खाना-पानी है। बाजार में खुले में मिलने वाली चाट-पकौड़ी, पानी-पुरी, ठंडी चटनी, पानी आदि इस वायरस के फैलने की आशंका ज्यादा है।

pop ronak

एंटीबॉडी ही बन जाती है शरीर की दुश्मन

डॉ. दिनेश खंडेलवाल ने बताया- इस बैक्टीरिया से प्रभावित मरीज में बनने वाली एंटीबॉडी ही शरीर की दुश्मन बन जाती है। ये बैक्टिरिया किसी भी तरह (खाना, पानी या सांस) ह्यूमन बॉडी में प्रवेश करता है। इससे लड़ने के लिए हमारा शरीर एंटीबॉडी बनाता है। खास बात ये है कि इन बैक्टिरिया के मॉलिक्यूल्स ऐसे होते है वो इंसान के शरीर के नर्व से बिल्कुल मिलते-जुलते होते हैं। जब हमारी बॉडी इन मॉलिक्यूल्स से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनाती है, यही एंटीबॉडी बैक्टिरिया के साथ-साथ ह्यूमन नर्व पर भी अटैक करने लगती है। ये उनकी कवरिंग को डैमेज करने लगती है, जिससे नर्व में करंट का फ्लो कम होने लगता है और हमारे हाथ-पांव में इसका प्रभाव दिखने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *