एनीमिया जांच शिविर एवं अंगदान पर संगोष्ठी आयोजित

एनीमिया जांच शिविर एवं अंगदान पर संगोष्ठी आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 100 बच्चियों की जांच कर दी दवाई, हर माह शिविर आयोजन का हुआ निर्णय

बीकानेर, 29 जनवरी । रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा आज शहर के सुप्रसिद्ध लेडी एल्गिन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। सहायक प्रांतपाल रोटे डॉ मनोज कुड़ी जी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 100 से अधिक बच्चियों की हीमोग्लोबिन की जांच की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिविर का उद्घाटन सहायक प्रांतपाल रोटे डॉ मनोज कुड़ी, क्लब सचिव सुनील चमड़िया एवम शाला प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू बाला जी द्वारा किया गया। शिविर में पधारे क्लब साथी रोटे डॉ पुनीत खत्री और तकनीशियन की टीम ने सेवाएं प्रदान की एवं एनीमिया रोग की गंभीरता और इस से बचाव की जानकारी दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

क्लब सचिव रोटे सुनील चमड़िया ने बताया कि जांच के उपरांत हीमोग्लोबिन की कमी पाए जाने पर जरूरतमंद बच्चियों को मुक्त दवाई वितरित की गई। जांच शिविर कार्यक्रम के साथ साथ वरिष्ठ रोटे डॉ मनोज कुड़ी जी ने शाला प्रशासन और सभी छात्राओं के समक्ष अंगदान के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी की अंगदान हेतु प्रेरित करने का प्रयास किया। शाला प्रशासन ने टीम रॉयल्स के सेवाभाव और शिविर आयोजन पर आभार व्यक्त किया।

आज के शिविर में क्लब से सहायक प्रांतपाल रोटे डॉ मनोज कुड़ी, सचिव सुनील चमड़िया ने टीम संयोजक रोटे डॉ पुनीत खत्री, विनोद माली, ऋषि धामू, राजेश खत्री के साथ शाला अध्यापक श्री हरवंत जी और श्री संदीप जी ने सेवाएं प्रदान की। क्लब अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर की उयोगिता को देखते हुए रोटरी रॉयल्स द्वारा एनीमिया जांच शिविर हर माह क्लब द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *