अलवरंगम नाट्य समारोह-2025 में SJPS के विद्यार्थियों की प्रस्तुति

अलवरंगम नाट्य समारोह-2025 में SJPS के विद्यार्थियों की प्रस्तुति
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 29 जनवरी। श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर के बाल रंगकर्मीयों का 15 सदस्य नाट्य दल अपनी नाट्य प्रस्तुति “हालरिया उर्फ़ पेड की कथा” प्रस्तुति हेतु ‘रंग संस्कार थियेटर संस्थान’, अलवर द्वारा देश का सबसे अधिक लंबी अवधि के 100 दिवसीय प्रतिष्ठित नाट्य समारोह ‘अलवरंगम -2025 ‘ में मंचित किया जाएगा। गत लगभग एक माह से चल रहें इस थियेटर फ़ैस्टिवल में भरतसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में नाटक “हालरिया”का मंचन दिनांक 30.01.2025 सायं 7:00 बजे अलवर के महावर ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पर्यावरण पर आधारित नाटक में लागातार हो रही पेड़ों की कटाई और जंगल नष्ट होने की चिंता को बहुत मनोरंजक शैली में प्रदर्शित किया गया है । नाटक का मुख्य पात्र पेड़ है जो अपने कुनबे की चिंता और परेशानी को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने निकल पड़ता और इसी यात्रा के दौरान उसे अनेकों बाधाओं से गुजरना पड़ता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जैन पब्लिक स्कूल के थियेटर संकाय के प्रभारी रंगकर्मी भरतसिंह राजपुरोहित और युवा रंगकर्मी आमिर हुसैन और हनी माथुर के नेतृत्व में होने वाली इस नाट्य प्रस्तुति में प्रमुख रूप से रूही नेगी,हर्षिता सेठिया,न्यासा बाठियॉं, कुसुम मूंड, प्रज्ञा भूरा, जय दफ्तरी,प्रियल श्रीमाली, भुवेश पुरोहित,सिरीष हर्ष्, ममता व्यास,काव्यासिंह व दिव्यांश भूरा विभिन्न भूमिकाऐं अदा करेंगे ।

विद्यालय अध्यक्ष विजय कोचर, सचिव CA माणक कोचर, CEO श्रीमती सीमा जैन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी ने राष्ट्रहित में संदेश प्रसारित करने वाले नाटक एवं विद्यार्थियों द्वारा सजीव व सटीक प्रस्तुति हेतु प्रसंशा करते हुए मंगलकामना प्रेषित की। इस संगीतमय , प्रेरणादायी एवं पर्यावरण सुरक्षा से सबकी रक्षा संदेश को प्रसारित करने वावले नाटक का मंचन शीघ्र ही बीकानेर में भी किया जाएगा ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *