आचार्य श्री जिन पीयूष सागर महाराज ने बीकानेर जिला उद्योग संघ में आर्ट गैलेरी का अवलोकन किया

आचार्य श्री जिन पीयूष सागर महाराज ने बीकानेर जिला उद्योग संघ में आर्ट गैलेरी का अवलोकन किया
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 30 जनवरी। बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, यहां के उद्योग धंधे, शहर का पुराना व नया स्वरुप , मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा हो या यहाँ का चर्च इन सभी शहर की विरासतों को एक ही छत के नीचे फोटो आर्ट गैलेरी के रूप में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने दर्शकों के लिए स्थापित किया है। साथ ही संविधान का निर्माण करने वाली विभूतियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित संविधान गैलेरी का निर्माण करवाया गया है | यह शब्द आचार्य श्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वर जी महाराज ने कहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने कहा कि बीकानेर जिला उद्योग संघ की इस नई पहल से इसको मिनी पर्यटन केंद्र कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है | इस गैलेरी में रियासतकालीन बीकानेर से लेकर वर्तमान के आधुनिक बीकानेर की झलक को बखूबी दर्शाया गया है | गैलेरी के माध्यम से यहां के उद्योग, कला, साहित्य, तीज त्योंहारों व रम्मतों को साकार किया गया है | सम्यक रत्न सागर जी महाराज ने बताया कि गैलेरी देखने के बाद लगता है कि एक ही छत के नीचे पूरे बीकानेर के दर्शन हो गये हैं | यह गैलेरी निश्चय ही आने वाली पीढी के लिए बीकानेर को जानने समझने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी |

pop ronak

अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बच्चों का ज्ञान मोबाइल की दुनिया तक ही सिमट कर रह गया है जिससे उनका विकास और ज्ञान पूर्णतया विकसित नहीं हो पा रहा है | इस आर्ट गैलेरी का निर्माण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास करना भी है ताकि वर्तमान के बच्चे पुराने समय में खेले जाने वाले खेलों, संस्कारों व रीति रिवाजों का पूर्ण अध्ययन कर उसको वर्तमान परिवेश में अपना सके | आर्ट गैलेरी में बीकानेर के उद्योग धंधों को भी दर्शाया गया है ताकि बच्चे यहाँ के उद्योगों के बारे में पूर्णतया जानकारी हासिल कर सके और भविष्य की राह का निर्माण कर सके । इस अवसर पर किशनलाल बोथरा, भंवरलाल चांडक, जिनेश्वर युवक परिषद अध्यक्ष संदीप मुसरफ, सचिव मनीष नाहटा,तोलाराम तंवर आदि उपस्थित हुए ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *