भौतिकी विषय आधारित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आईसीसी -2023

भौतिकी विषय आधारित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आईसीसी -2023
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 11 अक्टूबर। स्थानीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर एवं कंडेंस समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आईसीसी 2023 का मंगलवार को कॉलेज की सभागार में समापन हुआ l
संगोष्ठी के मीडिया सेल से जुड़े ईसीबी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर महेंद्र व्यास अनुसार प्रथम सत्र के दौरान सेंट्रल यूनिवर्सिटी केरल के डॉक्टर विंसेंट मैथ्यू ,
यूनिवर्सिटी ऑफ़ बड़ौदा के डॉक्टर नवीन आचार्य, बोर्ड वार्ड महाराष्ट्र से डॉ अनिल बारी , इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिक्स कैश फॉरगिव से प्रोफेसर जैवलिन स्क्री ने भौतिकी के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की व अपना उद्बोधन दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गरिमा प्रजापत एवं टेक्निकल सेंसर का विधिवत संचालन डॉक्टर प्रवीण पुरोहित द्वारा किया गया l
समापन समारोह के मुख्य अतिथि ईसीबी प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुड़ी ने प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं बताया कि भौतिकी विषय को आनंद के साथ पढ़ने और पढाने से जीवन में उसकी सार्थकता महसूस होती है।
संगोष्ठी के संयोजक भौतिकी के असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज सिंह शेखावत ने बताया डूंगर महाविद्यालय के डॉक्टर अजय नगर एवं डॉक्टर स्मिता शर्मा उपस्थित राय जिनको डॉक्टर राधा माथुर एवं डॉक्टर शिवांगी बिस्सा को क्रमशः पुष्प देकर स्वागत किया

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इटालियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के डॉक्टर मिशेल ने कहा कि इसी प्रकार की सफल संगोष्ठी में भाग लेकर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है एवं आयोजन से पुणे इसी प्रकार के सफल आयोजित करने की सलाह दे रहा हूं
कार्यक्रम के अंत में कंडेंस्ड मैटर रिसर्च सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र व्यास ने अभी शोधार्थियों संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों सहित आईसीसी 2023 टीम स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर के सभी विद्यार्थियों सहित प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से संगोष्ठी के सफल संरक्षण में अपना योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया

अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान डॉक्टर भुवनेश्वर ,डॉ एमडी शर्मा ,डॉ प्रवीण पुरोहित ,डॉ प्रीति नरूका, डॉ शिवांगी , डॉ एसके टॉक, डॉ शौकत अली, डॉक्टर आलोक व्यास, डॉ सुरेश पुरोहित , डॉ विजय माकड़ पंकज जैन सहित विभिन्न विश्वविद्यालय के एवं वैज्ञानिक संस्थानों के संकाय सदस्य एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *