

चेन्नई, 6 नवम्बर । मूलतः लाडनूं निवासी और चेन्नई प्रवासी स्व. श्री शांतिलाल बैंगानी के सुपुत्र श्री तरुण बेंगानी एवं श्रीमती सरला बेंगानी के कोयम्बेडु स्थित नए आवास का गृहप्रवेश समारोह जैन संस्कार विधि के अनुसार पूरी धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक स्मरण के साथ हुआ। इसके पश्चात संस्कारक श्री पदमचंद आंचलिया ने विधि-विधान और मंगल मंत्रोच्चार के बीच गृहप्रवेश संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर उन्होंने जैन संस्कार विधि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बैंगानी परिवार को मंगल भावना पत्रक भेंट किया।



कार्यक्रम के अंत में बैंगानी परिवार की ओर से श्री तरुण के पुत्रों श्री रोहित एवं श्री दिव्यांश ने संस्कारकों तथा तेयुप (तेरापंथ युवा परिषद) चेन्नई के प्रति आभार व्यक्त किया। इस धार्मिक एवं मांगलिक आयोजन में परिवार के तमाम परिजन और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

